रोग और उपचार

Vitamin B12 की कमी से चलने में हो सकती है समस्या, आज से ही शुरू कर दें ये काम

हमारे शरीर के लिए जितना महत्व कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज और फैटी लीवर जैसीबिमारियों को रोकना है उतना ही जरूरी है शरीर में पोषक तत्व की कमियों पर ध्यान देना है। विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए एक ज़रूरी पोषक तत्व है। जो हमारी मेंटल और फिजिकल स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार है।

2 min read
Jun 30, 2023
Vitamin b12 deficiency symptoms

हमारे शरीर के लिए जितना महत्व कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज और फैटी लीवर जैसीबिमारियों को रोकना है उतना ही जरूरी है शरीर में पोषक तत्व की कमियों पर ध्यान देना है। विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए एक ज़रूरी पोषक तत्व है। जो हमारी मेंटल और फिजिकल स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार है। यह हमारे शरीर में डीएनए और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी एक प्रमुख पोषक तत्व है। विटामिन B12 की कमी के कारण आपको गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि विटामिन B12 की कमी से दिमाग में क्या लक्षण होते हैं-

विटामिन B12 दिमाग की नसों के लिए एक प्रमुख तत्व माना जाता है। इसकी कमी के कारण आपको न्यूरोलॉजिकल समस्या हो सकती हैं। यूके नेशनल हेल्थ सर्विसेज (एनएचएस) का कहना है कि विटामिन बी12 की कमी के अधिकांश मामलों का इलाज आसानी से किया जा सकता है। इसलिए B12 आपकी मेंटल हेल्थ के लिए बहुत ज़रूरी है।

यूके नेशनल हेल्थ सर्विसेज (एनएचएस) का मानना है कि विटामिन B12 की कमी आपके दिमाग की सिग्नल देने वाली नस को प्रभावित करती है। इससे आपका पूरा शरीर प्रभावित होता है जिससे आपको बोलने और चलने में समस्या हो सकती है। एक अध्यन के अनुसार, विटामिन B12 की कमी वाला व्यक्ति अस्थिर या लड़खड़ाते हुए चलता है।

अन्य लक्षण
शरीर में विटामिन B12 की कमी धीरे-धीरे देखने को मिलती है जिससे लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं।
हाथ या पैरों में झुनझुनी या सेंसेशन होना।
चलने में समस्या होना या बैलेंस बनाने में समस्या आना।
एनेमिया की समस्या होना।
सोचने या समझने में परेशानी होना।
कमजोरी या थकान होना।

विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के उपाय
पौधे विटामिन बी12 नहीं बनाते हैं। विटामिन B12 के लिए आपको मीट, डेरी प्रोडक्ट, ब्रेड या अंडे जैसे फूड का सेवन करना होगा। सख्त शाकाहारियों और विगन खाना खाने वाले लोगों में B12 की कमी होने का खतरा अधिक होता है। उन्हें विटामिन से भरपूर डाइट लेने की ज़रूरत है या विटामिन सप्लीमेंट उनके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। जिन लोगों ने वजन घटाने के लिए सर्जरी करवाई है उनमें भी विटामिन बी12 की कमी होने की संभावना अधिक होती है। क्योंकि ऑपरेशन के कारण शरीर में विटामिन B12 की कमी हो जाती है।

Updated on:
30 Jun 2023 02:54 pm
Published on:
30 Jun 2023 02:53 pm
Also Read
View All