रोग और उपचार

नाखून पर दिखने वाले ऐसे निशान, लिवर-किडनी और मिनरल्स से जुड़ी समस्या का हैं इशारा

Liver-kidney disease Signs: नाखूनों का गुलाबी और चमकदार होना उनकी स्वस्थता की निशानी होता है, लेकिन कई बार गुलाबी और चमकदार नाखून पर भी व्हाइट पॅचेज़ दिखते हैं। क्या आपको पता है कि ये व्हाइट पैचेस शरीर की कमियों को बताते हैं? नहीं, तो चलिए जानिए ये किन बीमारियों का संकेत देते हैं।

2 min read
Apr 03, 2022

कई बार नाखून पर सफेद धब्बे नजर आते हैं, लेकिन इन पर हमारा ध्यान नहीं जाता। अगर ये धब्बे लंबे समय तक आपके नाखून पर रहें या बार-बार बनते हैं तो आपको इसे शरीर का एक संकेत समझना चाहिए। असल में नाखूनों पर पड़े वाले ये व्हाइट स्पॉट कई बार चोट लगने के कारण भी हो जाते हैं। आयुर्वेद ही नहीं एलोपैथ में नाखूनों के रंग, आकार-प्रकार देखकर बीमारियों को पता लगाया जा सकता है। इसलिए अगर व्हाइट पैचेस लंबे समय तक रहें तो इसे डॉक्टर को जरूर दिखाएं और आप खुद भी समझें कि इनके बनने के पीछे कारण क्या है।

नाखून पर सफेद निशान क्यों होते हैं? (White Spot On Nails Causes)
ल्यूकोनीशिया : नाखून पर दिखने वाले सफेद निशान शरीर में किसी समस्या का संकेत होते हैं। इस निशान का सबसे बड़ा कारण ल्यूकोनीशिया होता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसकी वजह से नाखून की प्लेट को गंभीर नुकसान पहुंचता है और इसके कारण नाखून सफेद पर धब्बे उभर आते हैं।
फंगल इन्फेक्शन : नाखून पर सफेद निशान के पीछे फंगल इंफेक्शन भी हो सकता है। ओनिकोमाइकोसिस नामक कवकके कारण ऐसा होता है।
एलर्जी : नेल पेंट, ग्लॉस, हार्डनर या नेल पॉलिस रिमूवर के कारण एलर्जी हो सकती है।
मिनरल्स की कमी : शरीर में मिनरल्स की कमी का संकेत भी ये सफेद निशान होता है। कई बार जिंक की भरी कमी शरीर में होने से भी ऐसा होता है।
कैल्शियम की कमी : कैल्शियम अगर कम हो तो भी नाखून पर सफेद रंग के निशान हो जाते हैं।
गंभीर बीमारियों का संकेत : सफेद धब्बे का कारण हार्ट डिजीज, किडनी में खराबी, निमोनिया और लिवर सिरोसिस भी हो सकता है। बार-बार और लंबे समय तक ऐसे दाग रहें तो डॉक्टर को दिखाएं।
सोरायसिस-एक्जिमा : स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे नाखून सोरायसिस और एक्जिमा आदि की वजह से यह समस्या हो सकती है। इसके अलावा ल्यूकोडर्मा की वजह से भी नाखून पर सफेद धब्बे हो सकते हैं।
आनुवंशिक कारण : नाखून पर सफेद रंग के धब्बों की समस्या हो सकती है। आमतौर पर ल्यूकोनीशिया की समस्या आनुवंशिक मानी जाती है। बाउर सिंड्रोम भी ल्यूकोनीशिया की समस्या का खतरा रहता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गई हैं। इनमें से किसी भी सलाह पर अमल करने या किसी तरीके को अपनाने का फैसला आपका व्यक्तिगत निर्णय होगा। किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करें।)

Published on:
03 Apr 2022 09:16 am
Also Read
View All