रोग और उपचार

Kids Put Fingers In Mouth : बच्चे ऐसे ही नहीं डालते मुंह में उंगली, जानिए चौंकाने वाले कारण

Kids Put Fingers In Mouth : छोटे बच्चे अक्सर मुंह में उंगली डालते रहते हैं, लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jul 2023, 1:31 PM IST
kids_put_their_fingers_in_mouth.png
Kids Put Their Fingers In Mouth

Kids Put Fingers In Mouth : छोटे बच्चे अक्सर मुंह में उंगली डालते रहते हैं, लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं। हालांकि बच्चों का मुंह में अंगुली डालना एक सामान्य है। ऐसा करने से बच्चे आसानी से बैक्‍टीरिया और कीटाणु के सम्‍पर्क में आ जाते हैं और उन्हें पेट से जुड़ी कई समस्याएं परेशानियां हो जाती हैं। ऐसे में अपने बच्चे को सेहतमंद बनाए रखने के लिए सबसे पहले उनकी इस आदत के पीछे छिपे कारणों को जानना जरूरी है। तो आइए जानते हैं आखिर क्यों छोटे बच्चे मुंह में उंगली डालते हैं।

दांत निकलना
अधिकतर बच्चे अपने मुंह में उंगली तब डालते हैं जब उनके दांत निकल रहे होते हैं। बच्चों के दांत निकलते समय उनके मसूड़ों में खुजली होती है। ऐसे में अंगुली मुंह में लेने से मसूड़ों पर दबाव पड़ता है जिससे बच्चे को राहत मिलती है। इसी वजह से बच्चे मुंह में उंगली डालना शुरू कर देते हैं।

भूख लगना
भूख लगने पर भी बच्चे अक्सर अपने मुंह में अंगुली डालते हैं। अगर आपका बच्चा भी लगातार ऐसा कर रहा है तो समझ जाएं उसे भूख लगी है।

नींद आने पर
बच्चे अक्सर सोने से पहले अपने मुंह में उंगली डालने लगते हैं। ऐसा करने से उन्हें आराम मिलता है और वो अच्छी नींद ले पाते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: