रोग और उपचार

महिलाएं 30 की उम्र पार कर ली है तो हो जाएं सावधान

जैसे ही महिलाएं 30 की उम्र पार करती हैं वैसे ही उन्हें अपने डाइट और फिटनेस रूटीन में बदलाव करने शुरू कर देना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2018, 4:18 AM IST
महिलाएं 30 की उम्र पार कर ली है तो हो जाएं सावधान

जैसे ही महिलाएं 30 की उम्र पार करती हैं वैसे ही उन्हें अपने डाइट और फिटनेस रूटीन में बदलाव करने शुरू कर देना चाहिए। ये बदलाव बाद में असर दिखाते हैं। जब हम जवान होते हैं तब तक हमारी बॉडी हमें माफ करती है लेकिन 30 पार करते ही बॉडी की चाल धीमी पडऩे लगती है। आप इस उम्र में आसानी से कई बीमारियों की शिकार भी हो सकती हैं, कुछ गंभीर मामलों में मां बनने के सुख से भी वंचित रह सकती हैं। समस्याएं जो कि 30 पार होने पर कर सकती हैं परेशान-

फाइब्राइड्रस की समस्या
आजकल फाइबाइड्र महिलाओं की सबसे आम समस्या बन गई है। फाइबाइड के चलते महिलाओं में कई समस्या भी शुरू हो जाती है। यह आम तौर पर 30 से 50 साल उम्र की महिलाओं में विकसित होता है। और कभी कभी ये पीढी दर पीढी हो सकता है। फाइब्राइड्र से ग्रस्त कई महिलाओं को अपने फाइब्राइड्र के बारे में पता नहीं होता है जबकि कुछ फाइब्राइड्र को चिकित्सक के द्वारा अंदरूनी परीक्षण से भी महसूस किया ता सकता है। इसकी पुष्टि अल्ट्रासाउड या अन्य जांचों से की जा सकती है।

प्रजनन अक्षमता
महिलाओं में 30 की उम्र के आसपास प्रजनन क्षमता कम होने लगती है। 35 साल की उम्र के बाद तो यह और अधिक तेजी से घटने लगती है। जैसे-जैसे महिला की उम्र बढ़ती जाती है, उसके गर्भवती होने की संभावना घटती जाती है और प्रजनन अक्षमता (इनफर्टिलिटी) उत्पन्न होने की संभावना बढ़ती जाती है। 35 साल की उम्र के बाद प्रजनन अक्षमता, गर्भपात या शिशु में समस्याओं का सामना करने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती जाती है।

मधुमेह
मधुमेह से पीडित महिलाओं में फैलोपियन ट्यूब के विकारग्रस्त होने और यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) से ग्रस्त होने की आशंकाएं काफी बढ़ जाती हैं। फैलोपियन ट्यूब का विकारग्रस्त होना देश की महिलाओं में बांझपन (इनफर्टिलिटी) का एक प्रमुख कारण है। मधुमेह के कारण गर्भस्थ महिला के भ्रूण पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। यह समस्या 30 की उम्र पार करने के बाद गंभीर रूप ले सकती है।

पीसीओएस
महिलाओं में बांझपन की समस्या का एक मुख्य कारण पोलीसिस्टिक ओविरियन सिन्ड्रोम-पीसीओएस है। इसकी वजह से बनने वाले सिस्ट का समय रहते इलाज न किया जाए तो यह एक कैंसर का रूप ले सकता है। करीब दस फीसदी महिलाएं किशोरावस्था में ही पीसीओएस की समस्या से प्रभावित होती है।

पीओएफ यानी प्रीमेच्योर ओवरीज फेल
भारत में 30 से 40 साल की उम्र वर्ग में पीएफओ के मामले 0.1 प्रतिशत हैं। वैसे तो ये आंकड़े देखने में नाममात्र हैं लेकिन 25 प्रतिशत महिलाएं अनियमित माहवारी या माहवारी के कई महीने तक न होने के बाद फिर से शुरू होने (अमनोरिया) जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं। पीओएफ का मतलब है 40 की उम्र से पहले ओवरीज का सामान्य काम न करना। मतलब कि ओवरीज में नियमित रूप से अंडे का रिलीज न होना। इससे बांझपन आम समस्या होती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: