डूंगरपुर

पांच साल की बच्ची के पेट से निकला बालों का गुच्छा…इसलिए खा रही थी खुद के बाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Disease : पांच साल की बच्ची को बार-बार पेट दर्द और भूख नहीं लगने की शिकायत थी। जब परिवारवाले अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने पेट के अंदर बाल के गुच्छे होने की बात बताई। जिसके बाद सभी हैरान हो गए।
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2024, 10:58 AM IST
Feature image

पांच साल की बच्ची ट्राइको बेजार नामक बीमारी से ग्रसित है। बच्ची कई दिनों से अपने बाल खा रही थी, जिसकी भनक किसी को नहीं पड़ी। जब बार-बार पेट दर्द और भूख नहीं लगने की शिकायत आई तो परिजन परेशान होकर डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की, जिसके बाद उन्होंने कहा कि बच्ची के पेट में बाल है।

बुधवार को 9 डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर बच्ची के पेट से 350-400 ग्राम बालों का गुच्छा निकालकर उसकी जान बचाई। तकरीबन 40 मिनट तक चले ऑपरेशन के बाद अब बच्ची सुरक्षित है।

अचानक हुई तबियत खराब

डूंगरपुर के खडगदा गांव की रहने वाली 5 वर्षीय बच्ची को परिजन 16 अप्रैल की रात अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्ची की जांच हुई, जिसके बाद पेट में बालों का गुच्छा होने का पता चला। माता-पिता का कहना है कि बच्ची को भूख नहीं लगती थी, पेट में सूजन था और खाने-पीने में तकलीफ होने लगी थी। जिसके बाद वे काफी परेशान हो गए। बच्ची को भर्ती कर तुरंत इलाज किया गया जिस वजह से आज वह सुरक्षित है।

अंदर फैल चुका था बालों का गुच्छा

डॉक्टरों के मुताबिक, बुधवार को ऑपरेशन में करीब 350 से 400 ग्राम बालों का गुच्छा निकला। यह बच्ची के शरीर में पेट से लेकर आंतों तक फैल चुका था। इन बालों की वजह से ही बच्ची को खाने-पीने में तकलीफ हो रही थी।

…इसलिए खा रही थी खुद के बाल

डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची को ट्राइको बेजार नामक बीमारी है। इसमें बाल खाने की आदत होती है। इसके बाद पेट में बाल के गुच्छे जमा हो जाते हैं। इसका मानव शरीर पर बुरा असर पड़ता है, खाने की क्षमता कम हो जाती है और तबीयत दिन - प्रतिदिन बिगड़ने लगती है। फिलहाल ऑपरेशन के बाद बच्ची की तबीयत ठीक बताई जा रही है।

Updated on:
19 Apr 2024, 10:58 AM IST
Published on: