दुनिया अजब गजब

दुबई से जुड़े इस राज को आजतक नहीं जानते होंगे आप

दुबई बहुत पुराना शहर है और यहां पर आपको लग्जरी गाड़ियां सबसे ज्यादा नजर आएंगी। गर्मी के मौसम में दुबई में रहना काफी मुश्किल होता है।

2 min read

दुबई दुनिया के आलिशान शहरों में से एक है। भारत से बहुत से लोग काम करने के लिए और घूमने के लिए दुबई जाते रहते हैं। अगर आप भी दुबई जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको दुबई से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बता रहें हैं, जिन्हें आप आजतक नहीं जानते होंगे।

देश नहीं शहर है दुबई

ये भी पढ़ें

बिजनेसमैन ने मॉडल को साथ रात बिताने का दिया ऑफर, इनकार करने पर किया ये हाल

दुबई संयुक्त अरब अमीरात का एक शहर है। दुनिया में बहुत से लोग सोचते हैं कि दुबई कोई देश है या फिर संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी है, लेकिन ये सच नहीं है। दुबई रेगिस्तान के क्षेत्रों में आता है, इसलिए यहां आपको रेगिस्तान बहुत अधिक मात्रा में नजर आएगा। अब कुछ वर्षों में यहां पर बहुत ज्यादा बदलाव आने लगा है, ऊंची-ऊंची इमारतें बनने लगी हैं।

दुबई के कुछ खास कानून
दुबई में शराब पूर्णतया बैन नहीं है, लेकिन इसको खरीदने के लिए अनुमति लेना जरूरी होता है। यहां आने वाले यात्री शराब पी सकते हैं, होटल, बार और रेस्टोरेंट्स में शराब मिल सकती है। सार्वजनिक जगहों पर शराब नहीं पी सकते हैं और शराब पीकर गाड़ी भी नहीं चलाई जा सकती है।

दुबई में समलैंगिकता पर पूर्णतया प्रतिबंध है। ऐसा करने पर कड़ी सजा दी जाती है।

ड्रग्स पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा हुआ है, ड्रग्स का इस्तेमाल करना और उसकी तस्करी करने वाले को कड़ी सजा दी जाती है।

एक महिला होटल के कमरे में सिर्फ अपने पति के साथ रुक सकती है, अगर एक महिला अन्य किसी पुरुष के साथ होटल में रुकती है तो इसके लिए दोनों को कड़ी सजा दी जाती है।

दुबई दुनिया के उन देशों में से एक है, जहां पर आपको सबसे ज्यादा साफ-सफाई नजर आएगी। अगर यहां कोई थूकता हुआ या गंदगी फैलाता हुआ नजर आएगा तो उसे कड़ी सजा के साथ जुर्माना देना होगा।

दुबई की सड़कों पर जरूरत से ज्यादा तेज या जरूरत से ज्यादा धीरे वाहन चलाने पर सजा और जुर्माना देना पड़ता है।

ये भी पढ़ें

दुनिया के सभी होटल से अलग है ये होटल, गेस्ट को देते हैं 24 कैरेट गोल्ड आईपैड
Updated on:
26 Mar 2018 01:08 pm
Published on:
26 Mar 2018 12:59 pm
Also Read
View All