1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजनेसमैन ने मॉडल को साथ रात बिताने का दिया ऑफर, इनकार करने पर किया ये हाल

इकेत्रिना स्टेट्सयुक नाम की इस रशियन मॉडल ने अपनी अस्मिता और जान बचाने के लिए इतना बड़ा कदम उठाया।

2 min read
Google source verification

image

Priya Singh

Mar 23, 2018

rape,Dubai,United States,US,arrested,model,businessman,kill,escort,dubai hotel,

नई दिल्ली। एक अमेरिकी व्यापारी के गलत इरादों से बचने के लिए एक रशियन मॉडल ने दुबई के एक होटल के छठे माले से कूदकर अपनी पीठ तोड़ ली। इकेत्रिना स्टेट्सयुक नाम की इस रशियन मॉडल ने अपनी अस्मिता और जान बचाने के लिए इतना बड़ा कदम उठाया। इस मॉडल ने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि बिजनेसमैन उसके साथ बलात्कार करने और उसे मारने की कोशिश कर रहा था। 22 साल की इकेत्रिना स्टेट्सयुक ने अपने रिश्तेदारों को बताया कि, "उस व्यक्ति ने मेरे साथ रेप की कोशिश की और जब मैं नहीं मानी तो उसने मेरी गर्दन पर चाकू रख दिया।"

इकेत्रिना की दोस्त इरिना ग्रॉसमैन के अनुसार, उन्हें होटल में आए एक अमेरिकन बिजनेसमैन ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की पेशकश की। उस बिजनेसमैन ने इकेत्रिना को उसके साथ एक रात बिताने का ऑफर दिया लेकिन जब इकेत्रिना ने उसकी इस पेशकश पर इनकार किया तो उसने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। गौरतलब है कि अपनी इज्जत बचाने के लिए इकेत्रिना ने होटल के कमरे से छलांग लगा दी। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी जान तो किसी तरह बच गई लेकिन उनकी स्पाइन में चोट आई है। फिलहाल इकेत्रिना अभी चलने में असमर्थ हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। ।

अंग्रेजी मीडिया में छपी रिपोर्ट् के मुताबिक, रेप की कोशिश करने वाला शख्स दुबई से भागने की फिराक में था। जिसे एयरपोर्ट से पकड़ लिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें, आरोपी का आरोप साबित होने पर उसे 15 साल की कैद हो सकती है। वहीँ इस घटना के होने के बाद कुछ लोगों ने इकेत्रिना के चरित्र पर सवाल उठाते हुए उसके एस्कॉर्ट होने की बात कही।

वहीँ इन सब बातों को अफवाह बताते हुए उनकी मां ने कहा कि, "मेरी बेटी रशिया में फेमस मॉडल है। एक महीने पहले एक मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट की वजह से घर से दुबई के लिए निकली थी मेरी बेटी एस्कॉर्ट नहीं है।" दुबई में रूसी सलाहकार Gocha Buachidze ने इस मामले पर रोशनी डालते हुए बताया कि, 'हम रूसी नागरिक इकेत्रिना स्टेट्सयुक के साथ हुई इस घटना का अच्छी तरह से अध्ययन और जांच कर रहे हैं।