
जोधपुर
आयकर विभाग रेंज प्रथम की ओर से खाद बीज व्यापारी के यहां 50 लाख रुपए की कर चोरी पकड़ी गई । कार्यवाही प्रधान आयकर आयुक्त के आर मेघवाल के निर्देशन में संयुक्त आयकर आयुक्त पी आर मिर्धा के नेतृत्व में गठित टीमों ने किया। विभाग की ओर से बुधवार को तनावड़ा उद्योगिक क्षेत्र स्थित खाद बीज व्यापारी की फैक्ट्री पाल रोड स्थित उसके ऑफिस में सर्वे शुरू किया गया जो गुरुवार को समाप्त हुआ। सर्वे के दौरान दस्तावेजों व रिकॉर्ड की जांच के दौरान वित्तीय अनियमितता पाई गई व 50 लाख रुपए की कर चोरी पकड़ी गई। इस पर व्यापारी ने कर चोरी स्वीकार करते हुए 50 लाख कर अदा करना स्वीकार किया। वही विभाग की रेंज प्रथम की ओर से ही बुधवार को सर्किट हाउस रोड स्थित शहर के नामी ज्वैलर के यहां शुरू हुई सर्वे कार्रवाई गुरुवार को देर रात तक जारी थी।