17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jodhpur: तेज रफ्तार कैंपर की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

Jodhpur Road Accident: जोधपुर शहर में तेज रफ्तार कैंपर की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
Constable Suresh Mundel

सुरेश मुण्डेल। फोटो: ​सोशल

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर शहर में हुए सड़क हादसे में ड्यूटी पर पहुंचे कांस्टेबल की मौत हो गई। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कैंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी एम्स अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने कैंपर वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार नागौर जिले के जारोड़ा निवासी कॉन्स्टेबल सुरेश मुण्डेल हर दिन की तरह सुबह करीब 9 बजे ड्यूटी पर पहुंचे। यहां हाईवे पॉइंट पर तिलवाडिया फांटा के पास ड्यूटी थी, इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंपर ने उन्हें टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरेश मुण्डेल उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें संभाला और उपचार के लिए एम्स जोधपुर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ​कमिश्नर भी पहुंचे एम्स

हादसे में कॉन्स्टेबल की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी एम्स अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। हादसे के बाद पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में पुलिसकर्मियों से जानकारी ली।

पुलिस ने कैंपर चालक को पकड़ा

हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैंपर को जब्त कर लिया है। साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब कैंपर चालक से पूछताछ में जुटी हुई है। फिलहाल, राजीव गांधी नगर थाना पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

हादसे के बाद साथी पुलिसकर्मी सदमे में

साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि सुरेश मुण्डेल नागौर जिले के जारोड़ा के रहने वाले थे। वे साल 2015 बैच में कॉन्स्टेबल के तौर पर पुलिस विभाग में चयनित हुए थे। कुछ दिनों से हाईवे पॉइंट पर तिलवाडिया फांटा के पास उनकी ड्यूटी लगी हुई थी। उनका स्वभाव शांत और दोस्ताना था। वो ड्यूटी को लेकर हमेशा गंभीर रहते थे। ड्यूटी के दौरान ही हुए इस हादसे में सुरेश मौत से साथी पुलिसकर्मियों में सदमे में है। इधर, सुरेश मुण्डेल की मौत की सूचना से जारोड़ा गांव में शोक की लहर दौड़ गई।