दुर्ग

CG Job Update: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका, 12 मार्च को इतने पदों पर होगी बंपर भर्ती

Good News for Youth: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 12 मार्च 2026 को प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।

less than 1 minute read
Mar 10, 2026
प्लेसमेंट कैम्प 12 मार्च को (photo source- Patrika)

CG Job Update: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मालवीय नगर चौक दुर्ग में 12 मार्च 2026 को सुबह 10:30 बजे से प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की दो कंपनियां शामिल होंगी, जिनके माध्यम से कुल 145 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन के 125 पद और सेल्स प्रमोटर के 20 पद शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

CG Govt School Job: नौकरी का सुनहरा मौका, स्वामी आत्मानंद स्कूलों में निकली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें डिटेल्स

CG Job Update: रोजगार कार्यालय के सूचना बोर्ड पर दी गई जानकारी

इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 14 हजार से 20 हजार रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा ईपीएफ, मेडिकल सुविधा, इंसेंटिव और पेट्रोल भत्ता जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस प्लेसमेंट कैंप में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या किसी भी विषय में स्नातक योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी erojgar.cg.gov.in, Chhattisgarh Rozgar App या रोजगार कार्यालय के सूचना बोर्ड पर देखी जा सकती है।

आवेदन के जरूरी दस्तावेज

CG Job Update: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग के उपसंचालक के अनुसार, आवेदकों को प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अंकसूची, पहचान पत्र (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्र, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र के साथ उनकी छायाप्रतियां भी साथ लानी होंगी।

Published on:
10 Mar 2026 10:38 am
Also Read
View All

अगली खबर