
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में भर्ती (photo source- Patrika)
CG Govt School Job: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना के तहत रायपुर जिले के स्कूलों में शिक्षकीय और गैर-शिक्षकीय स्टाफ के कुल 151 रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए पात्र और इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जारी सूचना के अनुसार, योग्य उम्मीदवार 20 फरवरी से 20 मार्च दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन देखने और आवेदन करने के लिए रायपुर जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट https://raipur.gov.in/ पर जा सकते हैं। चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को कार्यालय के गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से ही आवेदन करना होगा।
CG Govt School Job: ऑफलाइन या पंजीकृत डाक से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को अर्हता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बुलाया जाएगा। सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। प्रमाण पत्रों के परीक्षण के बाद शैक्षणिक योग्यता के कुल अंकों के मेरिट आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न कक्षाओं के अंकों के अनुसार निर्धारित अधिभार जोड़कर मेरिट तैयार की जाएगी।
Updated on:
20 Feb 2026 06:27 pm
Published on:
20 Feb 2026 06:26 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
