रोजाना खाली पेट जौ का पानी पीने से आंखों की रौशनी बढ़ती है जौ के पानी में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, ये पेट को साफ करने का काम करता है
1.जौ में फेरुलिक (ferulic) एसिड होता है जो कि बढ़ रहे ट्यूमर को खत्म करने में मदद करता है। इससे कैंसर के बैक्टीरिया शरीर में फैल नहीं पाते हैं।
2.जौ में पाए जाने वाले एंटीआक्सिडेंट्स कोलन कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में मदद करता है। इससे शरीर बीमारियों से सुरक्षित रहता है।
3.जौ में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो पाचन के दौरान विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने का काम करता है। रोजानी खाली पेट जौ का पानी पीने से पेट फूलना, बदहजमी एवं गैस्ट्रिक जैसी समस्याएं नहीं होती है।
4.जौ के पानी का सेवन शरीर की बड़ी आंत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। ये आंतों में चिपकी गंदगी को बाहर निकालता है। जिससे अंदर से पेट हल्का लगता है।
5.शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए भी जौ का पानी उपयोगी साबित होता है। ये पेट की गर्मी को शांत करने के काम आता है। आप जौ के पानी में नींबू का रस और मिश्री मिलाकर पी सकते हैं।
6.जौ मैं फ्री रेडिकल्स के अलावा विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। ये इम्यूनिटी पावर को मजबूत बनाने का कार्य करता है।
7.जौ का पानी पीने से यूरिन इंफेक्शन से बचा जा सकता है। ये गुर्दों को साफ करके पेशाब नली में आने वाली सूजन और जलन से बचाता है।
8.जौ के पानी में विटामिन बी, फोलेट, आयरन, तांबे और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं। ये शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा कम होता है।
9.जौ के पानी में एंटी आक्सिडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसलिए इसका पानी पीने से ब्रेन सेल्स एक्टिव रहते हैं। इससे तनाव से छुटकारा मिलता है।
10.जौ का पानी पीने से आंखों की रौशनी भी बढ़ती है। इसमें मौजूद विटामिन ए और सी आंखों को इंफेक्शन से बचाते हैं।