मां कालरात्रि को पूजा में अपराजिता के फूल चढ़ाएं काली उड़द की दाल दान करने से भी व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होगी
नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन को देवी मां के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है। दुर्गा जी का ये रौद्र अवतार है। इनकी आराधना करने से शत्रुओं का नाश होता है। साथ ही संकटों से भी मुक्ति मिलती है। तो कैसे करें देवी मां को प्रसन्न आइए जानते हैं।
चैत्र नवरात्रि 2019 : कन्या भोज कराते समय इन 10 बातों का रखें ध्यान, देवी मां होंगी प्रसन्न
1.कालरात्रि की पूजा करते समय नीले या काले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। क्योंकि ये दोनों ही रंग देवी के प्रिय हैं। इससे मां प्रसन्न होती हैं।
2.देवी मां की कृपा पाने के लिए उनके सामने तिल या सरसों के तेल का दीया जलाएं। साथ ही थोड़े काले तिल भी डालें। ऐसा करने से नकारात्मकता खत्म होगी।
3.देवी मां को अपराजिता के फूल चढ़ाने से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। साथ ही आपके जीवन में खुशहाली आएगी।
4.अगर परिवार में हमेशा लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं तो इससे निपटने के लिए मां कालरात्रि को गुड़ और काले तिल के लड्डूओं का भोग लगाएं। इससे महौल शांतिपूर्ण बनेगा।
5.शत्रुओं से बचने के लिए ॐ कालरात्र्यै देव्यै: नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से देवी जी आपकी रक्षा करेंगी।
6.अगर आप नकारात्मकताओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कालरात्रि जी को एक नींबू चढ़ाएं। अब पूजन के बाद उसे घर के कोनों में चार बार घुमाएं। ऐसा करने से दोष दूर होंगे।
7.धन प्राप्ति एवं तरक्की के लिए देवी मां को काली उड़द की खिचड़ी चढ़ाएं। इससे देवी प्रसन्न होंगी।
8.अगर आपके जीवन में लगातार मुसीबतें आ रही हैं और कोई भी काम आसानी से नहीं बनता है तो मां कालरात्रि को एक पान पर लाल सिंदूर रखकर चढ़ाएं। इससे संकट दूर होंगे।
9.मां कालरात्रि को आज के दिन नीले वस्त्र चढ़ाना भी अच्छा माना जाता है। इससे देवी मां का आशीर्वाद आपको मिलेगा।
10.आज के दिन गरीबों को काले कपड़े, द़क्षिणा एवं काली उड़द की दाल दान करना अच्छा माना जाता है। इससे आपके सारे काम आसानी से बन जाएंगे।