चैत्र नवरात्रि 2019 : श्रीराम के ये मंत्र बदल देंगे आपकी जिंदगी, राशिनुसार करें जप
नई दिल्ली। इस बार अष्टमी और नवमी तिथि के एक ही दिन पड़ने से श्रीराम का जन्मोत्सव 13 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन प्रभु श्रीराम के कुछ खास मंत्रों का जप करने से व्यक्ति की जिंदगी बदल सकती है। इससे आपके सारी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
1.पंडित विनोद दुबे के अनुसार इस बार नवमी तिथि की शुरुआत 13 अप्रैल की सुबह 11:42 से शुरू होगी। जो कि अगले दिन यानि 14 अप्रैल को सुबह 8.18 बजे तक रहेगी। ऐसे में राशिनुसार श्रीराम के मंत्रों का जप किया जाए तो व्यक्ति को शुभ फल मिल सकते हैं।
2.मेष राशि के लोगों को राम नवमी के दिन ॐ श्रीमंते नम: मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
3.वृषभ राशि के लोगों को ॐ जैत्राय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियां खत्म होंगी।
4.मिथुन राशि के जातकों को राम नवमी के दिन ॐ दांताय नम:। मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को धन की प्राप्ति होगी।
5.कर्क जातकों को ॐ सत्यव्रताय नम:। मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे उनके जीवन में सुख-शांति आएगी।