दस का दम

गुरुवार को दीपक जलाते समय भूलकर भी न करें ये गलती, धन की हो सकती है बर्बादी

गुरुवार के दिन कभी किसी बुजुर्ग का अपमान न करें, इससे बृहस्पति देव नाराज हो सकते हैं। आज के दिन दीपक कभी भी विषम संख्या में न जलाएं, इससे नकारात्मकता आ सकती है।

2 min read
Feb 28, 2019
गुरुवार को दीपक जलाते समय भूलकर भी न करें ये गलती, धन की हो सकती है बर्बादी

नई दिल्ली। गुरुवार के दिन बृहस्पति भगवान की पूजा करने से धन समृद्धि की वृद्धि होती है, लेकिन इस दिन जाने अनजाने किए गए कुछ काम हमारे लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इससे धन के नाश समेत दुर्भाग्य भी आ सकता है।

1.गरुण पुराण के अनुसार गुरुवार के दिन भगवान से सामने दीपक जलाना शुभ माना जाता है, लेकिन इस दिन कभी भी सरसों के तेल का दीपक न जलाएं। क्योंकि ये उग्र ग्रहों के पूजन में काम आता है। गुरुवार के दिन देसी घी का दीपक जलाना चाहिए।

2.भगवान बृहस्पति के सामने दीपक हमेशा जोड़े की संख्या में रखें। जैसे- दो, चार, छह आदि। मगर विषम संख्या में दीपक न जलाएं। ऐसा करने से शुभ की जगह अशुभ फल मिल सकते हैं।

3.बृहस्पतिवार का व्रत रखने वालों को गुरुवार के दिन कभी भी किसी से लड़ाई नहीं करनी चाहिए और न ही किसी को अपशब्द कहने चाहिए। ऐसा करने से बृहस्पति देव नाराज होंगे और आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं।

4.गुरुवार के दिन पूजा करते समय शोर शराबे की जगह न बैठे और न ही कलह के महौल में पूजा करें। क्योंकि बृहस्पति देव की पूजा पूर्ण निष्ठा से करनी चाहिए।

5.भगवान विष्णु जी की पूजा करते समय काले कपड़े कभी न पहनें। क्योंकि ये क्रूर ग्रह को दर्शाता है। इससे नकारात्मकता आ सकती है।

6.बृहस्पतिवार को कभी भी बुजुर्ग व्यक्ति का अपमान न करें। क्योंकि ऐसा करने से बृहस्पति देव नाराज हो सकते हैं। इससे धन के नाश समेत दुर्भाग्य आ सकता है।

7.गुरुवार के दिन कभी घर में पोंछा न लगाएं। ऐसा करने से धन का नाश हो सकता है। क्योंकि इससे मां लक्ष्मी घर से जा सकती हैं।

8.आज के दिन कभी भी किसी से उधार न लें और न ही रुपयों का लेनदेन करें। ऐसा करने से धन संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं।

9.गुरुवार के दिन कभी भी किसी भिखारी को झूठा या बासी भोजन न दें। ऐसा करने से आपके घर दरिद्रता आ सकती है।

10.गुरुवार के दिन कभी भी देर से सोकर नहीं उठना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से बृहस्पति देव अप्रसन्न होते हैं। इससे व्यक्ति का भाग्य उसका साथ देना बंद कर सकता है।

Published on:
28 Feb 2019 10:55 am
Also Read
View All