29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरुवार को हल्दी के दान समेत पढ़ लें ये एक मंत्र, खुल जाएगी तकदीर

बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए हल्दी के टोटके बहुत असरदार साबित होते हैं, इससे खुशहाली आती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 10 Jan 2019, 12:58 PM IST

haldi ke upay

गुरुवार को हल्दी के दान समेत पढ़ लें ये एक मंत्र, खुल जाएगी तकदीर

नई दिल्ली। गुरुवार के दिन पीली चीजों का भोग लगाने, पीले वस्त्र पहनने एवं विष्णु भगवान की आराधना करने से जीवन में खुशहाली आती है। अगर आज के दिन हल्दी के कुछ उपाय किए जाए तो इससे ज्यादा लाभ होंगे। तो क्या हैं वो उपाय और कैसे करें इसका प्रयोग आइए जानते हैं।

1.धन प्राप्ति के लिए पीले कपड़े में पांच हल्दी की साबुत गांठे रखकर पोटली बना लें। अब इसे अपने धन रखने के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से कभी रुपयों की कमी नहीं होगी।

2.अगर किसी की शादी में अड़चनें आ रही है तो उन्हें गुरुवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डाल लेनी चाहिए। ऐसा करने से विवाह में आ रही दिक्कतें दूर हो जाएंगी।

3.किस्मत को चमकाने के लिए बृहस्पति देव को हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। इस दौरान ओम ऐं क्लीं बृहस्पतये नम: मत्र का जाप करें। इससे सोई हुई तकदीर दोबारा जाग जाएगी।

4.जो लोग तनाव अनिद्रा एवं अन्य मानसिक परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं उन्हें गुरुवार के दिन केवांच नामक जड़ी-बूटी को पीसकर उसका तिलक लगाना चाहिए।

5.घर में खुशहाली लाने एवं तरक्की के रास्ते बनाने के लिए गुरुवार के दिन आम की लकड़ी से हवन करें। इससे बृहस्पति देव की आप पर कृपा होगी।

6.अगर घर की तरक्की नहीं हो रही है तो गुरुवार के दिन रूम के कोनों में थोड़ी-सी हल्दी छिड़क दें। इससे नकारात्मकता दूर हो जाएगी।

7.यदि चाहकर भी घर में तरक्की नहीं हो रही है तो गणेश चतुर्थी के दिन हल्दी की गांठ को पीले रूमाल में चावल, नारियल, सुपारी एवं पैसों को को रखकर इसे घर की तिजोरी में रख दें। इससे लक्ष्मी जी का घर में आगमन होता है।

8.अगर आपकी शादी में देरी हो रही है तो शुक्ल पक्ष के गुरूवार को सुबह स्नान के बाद सात पीली वस्तुओं को एक कपड़े में बांधकर रखें। अब अपने इष्ट देव का स्मरण करते हुए इसे घर में किसी ऐसे स्थान पर रख दें, जिसे कोई देख न सके। ऐसा करने पर जल्द ही आपकी शादी हो जाएगी। मगर ध्यान रखें कि शादी के बाद इन सभी चीजों को किसी नदी में प्रवाहित कर दें।

9.अगर परिवार का मुख्य सदस्य अचानक घर से चला गया हो या गायब हो गया हो तो उसे वापस लाने के लिए एक कागज में साबुत हरिद्रा और पीपल की जड़ का एक टुकड़ा किसी कुएं, तालाब या ठहरे हुए पानी में चुपचाप डाल दें तो खोया हुआ व्यक्ति घर वापस आ जाता है।

10.अगर आपका नया मकान बना हो और आप उसे दूसरों की बुरी नजर से बचाना चाहते हैं। साथ ही घर में खुशहाली बनाएं रखने के लिए चांदी के नाग-नागिन, चांदी का पतरा, 5 छोटी सुपारी, 7 साबुत हल्दी की गांठें लेकर तांबें के लोटे में पानी डालकर सब चीजें रख दें। अब इसे ढक कर मकान के पश्चिम कोने में रख दें इससे नजर नहीं लगेगी।