शुकवार के दिन श्रीसूक्त का पाठ करना शुभ माना जाता है मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने से भी देवी प्रसन्न होती हैं
नई दिल्ली। शुक्रवार को मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है। इस दिन देवी मां को लाल पुष्प चढ़ाने, साथ ही कुछ दूसरे उपाय करने से देवी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में समृद्धि आती है। साथ ही धन-धान्य की वृद्धि होती है।
1.पंडित कृष्णकांत चतुर्वेदी के अनुसार अगर आप किसी शुभ काम के लिए शुक्रवार को बाहर जा रहे हैं तो घर से निकलते समय एक चम्मच दही खा लें। इससे आपका पूरा दिन अच्छा जाएगा और आपके काम आसानी से बन जाएंगे।
2.अगर पति-पत्नी के बीच तनातनी रहती है, उनमें अक्सर लड़ाई-झगड़े रहते हैं तो शुक्रवार के दिन वे अपने बेडरूम में एक फोटो फ्रेम लगाएं। इसमें प्रेमी पक्षियों के जोड़े की तस्वीर हो। ऐसा करने से आपके संबंध मधुर बनेंगे।
3.अगर आपके जीवन में हमेशा मुसीबतें आती रहती हैं तो इससे बचने के लिए काली चीटियों को चीनी खिलाएं। इससे परेशानियों से बचाव होगा।
4.मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन श्री सूक्त का पाठ करना अच्छा माना जाता है। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
5.शुक्रवार के दिन सफेद या लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना शुभ होता है। इससे पूजन का दोगुना फल मिलता है।
6.अगर किसी को संतान प्राप्ति में दिक्कतें आ रही हो तो उन्हें आज के दिन देवी मां के गजलक्ष्मी स्वरूप की उपासना करनी चाहिए।
7.पंडित कृष्णकांत चतुर्वेदी के अनुसार वीरलक्ष्मी माता की पूजा करने से व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इससे उसे हर कार्य में सफलता मिलेगी।
8.मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने से देवी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा मावा चढ़ाने से भी मां लक्ष्मी की कृपा मिलेगी।
9.शुक्रवार के दिन देवी मां को लाल गुलाब के फूलों की माला या कमल के फूल चढ़ाने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में समृद्धि आती है।
10.धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी के चरणों में पांच पीली कौड़ियां रखें। अब पूजन के बाद इन्हें किसी लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें।