दस का दम

अंडे पर आपके मन में भी है भ्रम तो जानें ये फैक्ट्स

अंडे की किस्म पर निर्भर होता है उसका शाकाहारी या मांसाहारी होना

2 min read

नई दिल्ली। अंडा शाकाहारी या मांसाहारी इस बात को लेकर सदियों से बहस चलती आ रही है, लेकिन हाल ही में हुए वैज्ञानिक शोधों के अनुसार अंडे को शाकाहारी माना गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार जो लोग अंडे को मांसाहारी मानते हैं, तो उन्हें दूध भी नहीं पीना चाहिए क्योंकि वह भी जानवर से ही मिलता है। तो क्या है अंडे की सच्चाई आइए जानतें हैं।

1.तीन हिस्सों में बंटा होता है अंडा
अंडा तीन भागों में बंटा होता है जिसमें पहला भाग छिलका, दूसरा सफेदी(albumen) और तीसरा अंडे की जर्दी(yolk) होती है। एक रिसर्च के मुताबिक अंडे की सफेदी में सिर्फ प्रोटीन होता है। उसमें जानवर का कोई हिस्सा मौजूद नहीं होता,इसलिए तकनीकी रूप से एग वाइट(सफेदी) पूरी तरह से शाकाहारी होता है।

ये भी पढ़ें

कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाएगा ये अंडा, कीमत जानने के बाद गुल हो जाएगी दिमाग की बत्ती

2.अनफर्टिलाइज्ड अंडा होता है वेज
वैज्ञानिकों के मुताबिक जो अंडे अनफर्टिलाइज्ड होते हैं वे शाकाहारी होते है। शोधकर्ताओं के अनुसार जब मुर्गी 6 महीने की हो जाती है तो हर 1 या डेढ़ दिन में अंडे देती ही है। ये वो अंडे होते हैं जो बिना मुर्गे से संबंध स्थापित करके बनाए जाते हैं। इन ही अंडों को अनफर्टिलाइज्ड एग कहा जाता है। लिहाजा ये अंडे पूरी तरह से शाकाहारी होते हैं।

3.इसमें नहीं निकलता चूजा
अनफर्टिलाइज्ड अंडे की सबसे खास पहचान है कि इसमें से चूजा नहीं निकलता है। इस अंडे को मुर्गी के सेंने पर भी सिर्फ अंडा ही निकलता है, इसमें से मुर्गी के बच्चे नहीं निकलते। चूंकि ये बिना किसी संपर्क से बनता है इसलिए इसे खाने से कोई दिक्कत नहीं होती। इस अंडे को वेजिटेरियन लोग भी खा सकते हैं।

4.अंडे की जर्दी है नॉनवेज
अंडा वेज और नॉनवेज दोनों श्रेणियों में आता है। अंडे का सफेद हिस्सा शाकाहारी होता है। जबकि अंडे का पीला हिस्सा जिसे योक कहते हैं इसमें भरपूर मात्रा में कोलेस्ट्रॉल और फैट होता है। इसे मांसाहारी माना जाता है।

5.फर्टिलाइज्ड अंडा भी है मांसाहारी
फर्टिलाइज्ड अंडा वो होता है जो मुर्गी के संबंध बनाकर बनता है। ऐसे अंडे में ग्लूकोमीट होता है। जो इसे मांसाहारी बनाता है। फर्टिलाइज्ड अंडे की पहचान होती है उसका योक। उसमें एक हल्का—सा घेरा बना होता है। इसके अलावा अंडे में चारो तरफ लाल लाइनें भी बनीं होती हैं। ये अंडा खाने से सांस लेने में तकलीफ, सदी—जुकाम व अन्य रोग दूर होते हैं।

ये भी पढ़ें

फसल बचाने को किसानों का कलक्ट्रेट पर बेमियादी पड़ाव
Updated on:
26 Mar 2018 12:44 pm
Published on:
26 Mar 2018 12:30 pm
Also Read
View All