दस का दम

कई सालों बाद आज बन रहा है ये खास संयोग, खुलेगी इन 4 राशि के लोगों की किस्मत

देव उठानी एकादशी के दिन ग्रहों की बदल रही है चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

2 min read
Nov 19, 2018
कई सालों बाद आज बन रहा है ये खास संयोग, खुलेगी इन 4 राशि के लोगों की किस्मत

नई दिल्ली। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक आज का दिन बहुत खास है। एक तरफ जहां आज देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह है। वहीं ब्रम्हांण में ग्रहों की चाल भी बदली है। इसके तहत कई परिवर्तन हुए हैं। सोमवार के दिन करीब 221 सालों बाद एक खास संयोग बन रहा है, जिसके तहत इन चार राशि के लोगों की किस्मत खुलने वाली है।

1.ज्योतिषविद रवि कृष्ण दुबे के मुताबिक आज ग्रहों की चाल में कई बदलाव हुए हैं। जिससे कुछ राशि के लोगों को फायदा होगा। इसमें मेष राशि के लोग सबसे पहले आते हैं। उनके लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। आर्थिक लिहाज से उन्हें आज धन लाभ होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें

आज तुलसी विवाह के बाद शुरू हो जाएगा शादियों का सीजन, यहां देखिए शुभ मुहूर्तों की लिस्ट

2.मेष राशि के जातकों को आज के दिन कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपका ये सपना भी पूरा हो सकता है।

3.सोमवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए भी खुशियां लेकर आया है। उन्हें भी आज धन लाभ हो सकता है। साथ ही काफी अरसे से रुका हुआ उनका धन उन्हें वापस मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं।

4.ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सिंह राशि के जातकों को मुसीबतों से भी छुटकारा मिल सकता है। उनके बिगड़े काम बनने के आसार हैं। साथ ही अगर आप विवाह के लिए अच्छे जीवनसाथी की तलाश में हैं तो आपकी ये हसरत भी जल्द पूरी होगी।

5.कर्क राशि के लोगों के लिए भी सोमवार का दिन कुछ खास होगा। जो लोग नया मकान व दुकान खरीदने की तैयारी में हैं उनके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। इससे उन्हें भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा।

6.ग्रहों के बदलाव कर्क राशि के लोगों के लिए उन्नति का जरिया बन सकते हैं। इससे उन्हें आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। साथ ही उनके जीवन में आ रही समस्याएं दूर होंगी।

7.आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए भी अच्छा जाने वाला है। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए सोमवार को किए गए सौदों में ज्यादा लाभ हो सकता है।

8.कुंभ राशि के जातकों को आज परिवार की तरफ से भी सपोर्ट मिलेगा। उन्हें धन लाभ होने के भी आसार हैं। जिन लोगों की शादी में अड़चनें आ रही हैं वो आज तुलसी विवाह के पूजन में शामिल होकर अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

देवउठनी एका​दशी के दिन करें इनमें से कोई भी एक उपाय, भगवान विष्णु पूरी करेंगे सारी मनोकामनाएं
Published on:
19 Nov 2018 10:53 am
Also Read
View All