17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवउठनी एका​दशी के दिन करें इनमें से कोई भी एक उपाय, भगवान विष्णु पूरी करेंगे सारी मनोकामनाएं

19 नवंबर को तुलसी विवाह है, इसे देवउठनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 19 Nov 2018, 9:36 AM IST

dev uthni ekadashi 2018

देवउठनी एका​दशी के दिन करें इनमें से कोई भी एक उपाय, भगवान विष्णु पूरी करेंगे सारी मनोकामनाएं

नई दिल्ली। आज देवउठनी एकादशी का पर्व है। हिंदू धर्म के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु अपनी निद्रा से जागते हैं और उनका विवाह देवी तुलसी के साथ होता है। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाए तो आप भगवान की कृपा पा सकते हैं। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी।

1.भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उनका अभिषेक किया जाना सबसे अच्छा माना जाता है। इसके लिए आप विष्णु जी को केसर मिश्रित दूध से स्नान कराएं। ऐसा करने से आपकी सारी मुरादें पूरी होंगी।

2.अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और इससे छुटकरा पाना चाहते हैं तो आज के दिन भगवान विष्णु के मंदिर या घर पर उनकी तस्वीर व मूर्ति के सामने कोई सफेद रंग की मिठाई रख दें। आप चाहे तो उन्हें खीर का भी भोग लगा सकते हैं। इसे चढ़ाते समय इसमें तुलसी का पत्ता अवश्य डालें। इससे आपकी समस्या दूर हो जाएगी।

3.आज के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए किसी पवित्र नदी में स्नान करने को शुभ माना जाता है। इससे पापों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा इस दिन स्नान के बाद गायत्री मंत्र का जाप करने से जातक लंबे समय तक निरोगी रहता है। उसे बीमारियां छू भी नहीं सकती।

4.अगर आपके वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आ रही हैं तो आज तुलसी विवाह का आयोजन करें। इसमें निष्ठापूर्वक पूजा करें। ऐसा करने से आपके संबंध मधुर बनेंगे।

5.जो लोग सुख—समृद्धि पाना चाहते हैं उन्हें देवी तुलसी को लाल रंग के वस्त्र चढ़ाने चाहिए। जबकि भगवान विष्णु को पीले रंग के, ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही सारी समस्याएं दूर होंगी और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

6.जिन लोगों का कोई महत्वपूर्ण काम काफी लंबे समय से अटका हुआ है उन्हें आज विष्णु जी के मंदिर में एक नारियल और थोड़े बादाम चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से आपका काम जल्द ही बन जाएगा।

7.जो लोग जीवन में शांति पाना चाहते हैं उन्हें भगवान विष्णु को गंगाजल से स्नान कराकर उनका पीले व सफेद चंदन से श्रृंगार करना चाहिए। ऐसा करने से आपको मानसिक सुख की प्राप्ति होगी।

8.जो लोग धनवान बनना चाहते हैं उन्हें आज के दिन भगवान विष्णु को कुछ रुपए चढ़ाने चाहिए। अब पूजन के बाद अगले दिन इस रुपए को अपनी तिजोरी व पर्स में रख लेना चाहिए। इससे धन की वृद्धि होगी।

9.जो लोग धन धान्य की वृद्धि चाहते हैं उन्हें देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का जलाभिषेक दक्षिणावर्ती शंख से करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

10.इस दिन शाम के समय तुलसी जी की पूजा करते समय 11 दीपक जलाना शुभ होगा। ये दीये शुद्ध गाय के घी से जलाएं। साथ ही एक सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे रखें। इससे आपके जीवन में आ रही मुसीबतें दूर होंगी।