दस का दम

शनि की अशुभ दृष्टि से ऐसे मिलेगा छुटकारा, धन प्राप्ति का भी खुलेगा मार्ग

शनि पूजा से कई लाभ प्राप्त होते हैं। शनि देव की पूजा करने के लिए शनिवार का दिन लाभकारी रहता है। इस दिन दान करने से भी लाभ प्राप्त होता है।

2 min read
Feb 23, 2019
शनि की अशुभ दृष्टि से ऐसे मिलेगा छुटकारा, धन प्राप्ति का भी खुलेगा मार्ग

नई दिल्ली। प्रत्येक ग्रह व्यक्ति की प्रवृत्ति के अनुसार उसकी कुंडली में शुभ और अशुभ प्रभाव डालते हैं। कुंडली में सबसे ज्यादा प्रभाव मंगल, शनि और बृहस्पति ग्रह का होता है और इनसे से सबसे अधिक शनि की दृष्टि ही प्रभाव डालती है। शनि की दृष्टि बहुत ही क्रुर मानी जाती है और इसके कारण प्रभावित होने वाले लोगों का नाश भी कर सकती है। शनि की यदि अशुभ दृष्टि पड़ जाए तो व्यक्ति में अशुभ कार्यों की शुरूआत होनी शुरू हो जाती है।

1.अगर आपके ऊपर शनि का अशुभ प्रभाव होता है तो आपको प्रत्येक शनिवार के दिन शनि की पूजा करनी चाहिए इससे शनि दोष से छुटकारा मिलता है।

2.हर शनिवार को शनि प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाएं, काले तिल और काली उड़द दाल चढ़ाएं इससे अत्यधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

3.इसके अलावा शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा भी शनि के दुषप्रभावों से मुक्त कराने में सहायता दिला सकती है इसलिए इस दिन हनुमान चालिसा का पाठ करें।

4.शनिवार के दिन शाम के समय शनि प्रतिमा के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं साथ ही शनि चालिसा, शनि मंत्र और आरती करें।

5.जिस व्यक्ति के ऊपर शनि की शुभ दृष्टि रहती है उसका सारा जीवन सुख-सुविधाओं से भरा रहता है और धन प्राप्ति का भी लाभ मिलता है।

6.शनि की पूजा करने वाले व्यक्ति को जल्दी ही सफलता मिलती है और अन्य ग्रहों के दोषों से भी छुटकारा मिलता है इसलिए शनि पूजा अनिवार्य मानी जाती है।

7.वहीं शनिवार के दिन काले रंग के कुत्ते को रोटी खिलाने से पुण्य प्राप्त होता है। काले कुत्ते के अलावा गाय को भी रोटी खिलानी चाहिए।

8.शनिवार को शाम के समय पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक ज़रूर जलाएं यह उपाय भी शनि पूजा का लाभ दिलाने में कारगर है।

9.शनि न्याय प्रिय देवता है वे किसी के साथ भी ना तो स्वंय अन्याय करते हैं और ना ही सहन करते हैं इसलिए इन्हे पूजने से व्यक्ति को प्रत्येक कार्य में न्याय एवं सफलता मिलती है।

10.इस दिन किसी ग़रीब व्यक्ति को भोजन कराना एवं दान करना अच्छा माना जाता है दान में वस्त्र का दान करना उचित होता है।

Published on:
23 Feb 2019 12:11 pm
Also Read
View All