दस का दम

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां का इन क्रिकेटरों की वाइफ से भी रह चुका है पंगा, जानें उनसे जुड़े 10 विवाद

हसीन जहां ने महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी से उनकी दोस्ती का किया था दावा 15 साल की उम्र में पड़ोसी के साथ भागकर हसीन ने की थी पहली शादी
2 min read
Apr 29, 2019
haseen jahan
मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां का इन क्रिकेटरों की वाइफ से भी रह चुका है पंगा, जानें उनसे जुड़े 10 विवाद

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा, एक्सट्रा मैरिटल अफेयर रखने और देश को धोखा देने से जैसे संगीन आरोप लगाकर उनकी पत्नी हसीन जहां लाइमलाइट में आ गई थी। इन दिनों वो दोबारा सुर्खियों में हैं। दरअसल वो रविवार की शाम अचानक सहसपुर अलीनगर स्थित अपने ससुराल पहुंच गई। शमी के घरवालों ने उनके खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके तहत पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हसीन का इससे पहले भी कई विवादों से नाता रह चुका है।

1.पेशे से मॉडल रह चुकीं हसीन जहां की क्रिकेटर मोहम्मद शमी से मुलाकात साल 2012 में आईपीएल मैच के दौरान हुई थी। उस वक्त हसीन एक चियरलीडर थीं।

2.दोनों ने एक-दूसरे को दो सालों तक डेट किया। इसके बाद 6 जून साल 2014 को दोनों ने शादी कर ली। चूंकि मोहम्मद शमी के पिता को उनकी बहु का काम करना पसंद नहीं था, इसलिए हसीन ने मॉडलिंग छोड़ दी।

3.मगर शादी के कुछ दिनों बाद से ही हसीन और शमी के बीच अनबन रहने लगीं। बात ने तूल उस वक्त पकड़ा जब शमी की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा दिया। उनके इस आरोप के चलते बीसीआई ने उनके खेलने पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी थी।

4.मोहम्मद शमी की पत्नी ने उनके खिलाफ कई मामले भी दर्ज कराए थे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि शमी उन्हें घर से निकलने नहीं देते, जिसकी वजह से घर बैठे-बैठे उनका वजन 80 किलो तक हो गया था।

5.शमी की पत्नी हसीन इससे पहले सुर्खियों में तब आईं थी, जब उन्होंने भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी को अपना दोस्त बताया था। हसीन ने दावा किया था कि वो और साक्षी पहले से एक-दूसरे को जानती हैं और उनकी बॉडिंग काफी अच्छी है। मगर हसीन अपनी इस बात को साबित नहीं कर पाई थीं।

6.साक्षी धोनी के साथ हुए इस मामले के बाद क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति अश्विनी के साथ भी हसीन की तनातनी की खबरे सामने आई थीं।

7.इतना ही नहीं हसीन जहां के बर्ताव को लेकर दूसरे क्रिकेटरों की पत्नियां भी काफी परेशान थीं। इनमें गौतम गंभीर की पत्नी नताशा गंभीर और अजिंक्य रहाणे की बीवी राधिका गोपावकर भी शामिल हैं। कहा जाता है कि हसीन का इन सभी के साथ कोल्ड वार चलता था।

8.हसीन जहां ने मोहम्मद शमी से दूसरी शादी की थी। उनके पहले पति से भी उनका विवाद हो गया था। बताया जाता है कि शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के रास्ते अलग हो गए थे।

9.बताया जाता है कि हसीन ने 15 साल की उम्र में अपने पड़ोस के एक लड़के के साथ भागकर शादी की थी। मगर जल्दबाजी में लिए गए इस फैसले के चलते उनकी ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी।

10.हसीन जहां कोलकाता की रहने वाली हैं। उनका जन्म एक बंगाली मुस्लिम परिवार में हुआ था। हसीन शुरू से ही बहुत महत्वकांक्षी रही हैं। तभी उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। वो एक कामयाब एक्ट्रेस बनना चाहती थीं।

11.हसीन सॉरी, स्क्रिप्ट और फतवा नामक फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि ये शार्ट मूवी होने की वजह से उन्हें ज्यादा शोहरत नहीं मिली।

Updated on:
29 Apr 2019 01:37 pm
Published on:
29 Apr 2019 01:37 pm