scriptरोहित शेखर हत्याकांड : रोजाना रात को ठीक एक बजे नहाते थे रोहित, वजह बेहद चौंकाने वाली | Rohit murder case : police suspect tanta-mantra angle on death mystery | Patrika News
दस का दम

रोहित शेखर हत्याकांड : रोजाना रात को ठीक एक बजे नहाते थे रोहित, वजह बेहद चौंकाने वाली

अपूर्वा और रोहित दोनों ही थे मांगलिक, रिश्तों में बनी रहती थी तनातनी

नई दिल्लीApr 28, 2019 / 06:31 pm

Soma Roy

rohit murder mystery

रोहित शेखर हत्याकांड : रोहित की मर्डर मिस्ट्री में आया नया मोड़, तंत्र-मंत्र की बात आई सामने

नई दिल्ली। पूर्व मंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर मर्डर केस में हर रोज नए-नए मोड़ आ रहे हैं। शुरूआती दौर में जहां नशे की हालत में उनके मौत की बात सामने आई थी। तो वहीं बाद में सीबाआई के दस्तावेजों के मुताबिक रोहित की हत्या में उनकी पत्नी अपूर्वा का नाम सामने आया था। पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी ले लिया था। मगर जांच में इन दिनों एक और चौंकाने वाली बात का खुलासा हुआ है। पुलिस को शक है कि रोहित की मर्डर में तंत्र-मंत्र का भी सहारा लिया गया है। वहीं जांच में रोहित की भी एक अजीब आदत के बारे में पता चला है। बताया जाता है कि रोहित रोजाना रात को एक बजे नहाते थे।
रोहित शेखर मर्डर केस : किराए के घर में रहने वाली अपूर्वा की शादी के बाद बदल गई जिंदगी, ऐसे शुरू हुई थी रोहित से उनकी लव स्टोरी

1.क्राइम ब्यूरो के एक पुलिस अधिकारी के बयान के तहत रोहित शेखर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का सहारा लिए जाने की बात सामने आई है। अधिकारी के मुताबिक रोहित की पत्नी अपूर्वा और उनकी सास इन चीजों में विश्वास करती हैं।
2.जांच में पता चला कि अपूर्वा और रोहित दोनों ही मांगलिक थे। इसलिए वे पूजा-पाठ का खास ध्यान रखते थे। बताया जाता है कि रोहित अपने कमरे में करीब नौ गद्दों पर सोते थे।
3.इतना ही नहीं रोहित रात के एक बजे नहाते भी थे। ये उनके डेली रूटीन का हिस्सा था। अब इस बात के पीछे कितना लॉजिक है और अंधविश्वास इस बात की जांच की जा रही है।
4.पुलिस को हत्याकांड में तंत्र-मंत्र के होने का शक अपूर्वा की कॉल डिटेल्स और उनके बर्ताव को देखकर हुआ। पुलिस के मुताबिक अपूर्वा पेशे से वकील होने के बावजूद दिन में महज पांच से छह कॉल ही करती थीं और उनमें भी वो ज्यादातर उनकी मां से होती है।
5.पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रोहित मर्डर केस के सही तथ्यों तक पहुंचने के लिए अपूर्वा की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है। चूंकि अपूर्वा ने अपने मोबाइल से कई चीजें डिलीट कर दी है। इसलिए उनके फोन को रोहिणी स्थित एफएसएल में जांच के लिए भेजा जाएगा।
चुनावी समीकरण में चला पैर छूने का ट्रेंड, डिम्पल ने लिया मायावती से आशीर्वाद तो मोदी भी हुए नतमस्तक

6.रोहित मर्डर केस में तंत्र-मंत्र की बात सामने आने की एक और वजह यह है कि शादी के बाद अपूर्वा और रोहित के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। दोनों के बीच अक्सर झगड़े हो जाते थे। ऐसे में हालात को सुधारने के लिए अपूर्वा पूजा-पाठ का सहारा लेती थीं।
7.पुलिस अधिकारी के बयान के मुताबिक एक बार बात ज्यादा बढ़ने पर अपूर्वा अपने मायके चली गईं थी। तब महौल को शांतिमय बनाने के लिए रोहित शेखर की मां उज्जवला ने भी हवन का सहारा लिया था। उन्होंने उस दौरान घर में पूजा-पाठ करवाया था।
8.जांच में पुलिस को एक और बात ने चौंकाया वो है घर का रख-रखाव। रोहित और अपूर्वा दिल्ली के सी-329 डिफेंस कॉलोनी में रहते थे। इस कोठी को साल 1978 में खरीदा गया था। घर खरीदने के एक साल बाद से यानि सन् 1979 से घर की डेंटिंग-पेंटिंग नहीं कराई गई।
9.पुलिस इस बात से हैरान है कि अपूर्वा के पेशे से वकील होने और रोहित के पूर्व मंत्री के बेटे होने के लिहाज से उनका बैंक बैलेंस ठीक था। इसके बावजूद उन्होंने घर में इतने सालों से रंगाई-पुताई क्यों नहीं करवाई।
10.रोहित मर्डर केस के अलावा भी कई हत्याकांडों में तंत्र-मंत्र का सहारा लिए जाने की बात सामने आ चुकी है। इसमें दिल्ली का बुराड़ी केस बहुत चर्चित रहा है। इसमें एक घर से 11 लोगों के फांसी पर लटकने की बात सामने आई थी।

Home / Dus Ka Dum / रोहित शेखर हत्याकांड : रोजाना रात को ठीक एक बजे नहाते थे रोहित, वजह बेहद चौंकाने वाली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो