दस का दम

पैसों की तंगी से छुटकारा दिलाएंगे वास्तु के ये उपाय, करने से दूर होंगी ये समस्याएं

वास्तु के यह उपाय बहुत ही कारगर हैं। इन उपायों को करने से धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। ये उपाय गृह दोष से भी बचाते हैं।

2 min read
Apr 16, 2019
पैसों की तंगी से छुटकारा दिलाएंगे वास्तु के ये उपाय, करने से दूर होंगी ये समस्याएं

नई दिल्ली। पैसा एक ऐसी चीज़ है जो आज के समय में हर किसी के लिए सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी है। कहा जाता है कि अगर आपके पास पैसा है तो आप समृद्ध हैं और दुनिया की हर समस्या से मुक्त हैं। रूपए-पैसों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ विशेष टिप्स को अपना कर आप भी धन-समृद्धि से परिपूर्ण हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र के हिसाब से इन बेहद ही सरल और असरदार उपायों को करने से आप समस्याओं से जल्दी दूर हो सकते हैं।

1.वास्तु के अनुसार इन टिप्स को अपनाने से जल्दी ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है जिसके फलस्वरूप पैसों की कमी, गृह-क्लेश संबंधित बाधाएं दूर होती हैं।

2.वास्तु शास्त्र के हिसाब से कहा जाता है कि घर के बेडरूम में कभी भी पुराना कबाड़ और व्यर्थ का सामान नहीं रखना चाहिए इससे वैवाहिक जीवन में नुकसान होता है।

3.घर में ड्राइंग रूम में क्रासुला का पौधा रखना शुभ माना जाता है इसके अलावा एक कोने में विंड चाइम भी रख सकते हैं इन दोनों चीज़ों से धन-लाभ मिलता है।

4.इसी के साथ कहा जाता है कि भोजन करते समय एकांत स्थान होना जरूरी होता है साथ ही ज़मीन पर बैठकर भोजन करना वास्तु के अनुसार बहुत अच्छा माना जाता है।

5.घर में पैसे रखने की जगह भी वास्तु शास्त्र के अनुसार उपयुक्त दिशा में होनी चाहिए इसके लिए घर की पूर्व दिशा ज्यादा अच्छी रहेगी क्योंकि इससे धन आगमन होता है।

6.घर की झाड़ू को दूसरों की नज़रों से छिपाकर रखें क्योंकि वास्तु के हिसाब से झाड़ू को धन और संपत्ति का प्रतीक माना जाता है।

7.घर के मेन गेट पर तुलसी का पौधा लगाना चाहिए इसके अलावा अशोक का पेड़ लगाना भी अच्छा होता है इससे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

8.मछलियों का एक्वेरियम घर में रखने से मुसीबतों का अंत होता है और रूपए-पैसे के भंडार भरे रहते हैं क्योंकि वास्तु में मछलियों को धन का प्रतीक माना गया है।

9.रोज़ाना शाम के समय घर के मेन गेट पर भरपूर उजाला करना चाहिए मुख्य गेट के दोनों कोनों पर दीया जलाना चाहिए इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है।

10.साथ ही घर के मुख्य गेट पर साफ-सफाई का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि इससे शुभ और सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।

Published on:
16 Apr 2019 12:13 pm
Also Read
View All