शिक्षा

राजस्थान में शिक्षकों के लिए जल्द लागू होगा 7वां वेतन आयोग : मंत्री

राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री किरण महेशवरी ने सोमवार को कहा कि जल्द ही कॉलेज शिक्षकों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कर दी जाएंगी।
less than 1 minute read
Sep 25, 2018
Kiran Maheshwari
राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री किरण महेशवरी ने सोमवार को कहा कि जल्द ही कॉलेज शिक्षकों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कर दी जाएंगी। उन्होंने यह घोषणा राजधानी जयपुर में द्वितीय उच्च शिक्षा मानव संसाधन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे करीब दो लाख स्टुडेंट्स 'दिशारी ऐप' को डाउनलोड कर चुके हैं। इस ऐप के जरिए स्टुडेंट्स को मुफ्त अध्ययन सामग्री मिलती है।
Published on:
25 Sept 2018 02:54 pm