
CBSE 10th Second Board Result 2026 (Image Saurce: cbse.gov.in)
CBSE 10th Second Board Result Update:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10th के सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों स्टू़डेंट्स लंबे समय से अपने नतीजों और स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी किए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। परिणाम घोषित होते ही छात्र सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर अपने नंबर चेक कर सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा स्टू़डेंट्स भारत सरकार के डिजिटल प्लेटफॉर्म डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यहां से डाउनलोड की गई मार्कशीट पूरी तरह से मान्य होगी।
बता दें सीबीएसई क्लास 10th की सेकेंड बोर्ड परीक्षा का आयोजन मई 2026 में किया गया था। यह परीक्षा बोर्ड की दो एग्जाम वाली व्यवस्था के तहत आयोजित की गई थी जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) की सिफारिशों के आधार पर शुरू किया गया है। इस परीक्षा में वे स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जो अपनी पहली बोर्ड परीक्षा के प्रदर्शन में सुधार करना चाहते थे या जो कंपार्टमेंट श्रेणी के विषयों में उपस्थित हुए थे।
डिजिलॉकर के माध्यम से अपनी मार्कशीट प्राप्त करने के लिए स्टू़डेंट्स को 6 अंकों के सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी। यह पिन स्टू़डेंट्स को उनके संबंधित स्कूलों से मिलता है। रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इस पिन के साथ स्कूल कोड और रोल नंबर दर्ज करना जरूरी होगा। जिन स्टू़डेंट्स को यह पिन नहीं मिला है वे तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें ताकि रिजल्ट के समय कोई परेशानी न हो।
जो स्टू़डेंट्स अपने 10th सेकेंड बोर्ड के अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सीबीएसई द्वारा तय प्रक्रिया का पालन करना होगा। पुनर्मूल्यांकन की अर्जी देने से पहले स्टू़डेंट्स को अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन करना कंपलसरी है। उत्तर पुस्तिका की समीक्षा करने के बाद ही छात्र तय समय-सीमा के भीतर रीवैल्युएशन के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी स्टूडेंट्स को अपने स्कोरकार्ड पर दी गई जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए। डिजिटल मार्कशीट पर स्टूडेंट का नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम और स्कूल का नाम मुख्य रूप से दर्ज होगा। इसके साथ ही इसमें सब्जेक्ट वाइज अंक, कुल प्राप्त अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस की पूरी जानकारी दी जाएगी। यदि डाउनलोड की गई मार्कशीट में किसी भी प्रकार की विसंगति पाई जाती है तो छात्रों को तुरंत अपने स्कूल प्रशासन को इसकी सूचना देनी होगी ताकि आगे की प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी तरह की रुकावट न आए।
Updated on:
18 Jul 2026 02:11 pm
Published on:
18 Jul 2026 02:11 pm
