शिक्षा

ऑनलाइन कोर्स से 20 प्रतिशत क्रेडिट लागू करें यूनिवर्सिटीजः AICTE

AICTE ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिख कर कहा है कि वे अपने यहां ऑनलाइन एजुकेशन के लिए मौजूद 'स्वयं' पोर्टल से कोर्स लेकर 20 प्रतिशत क्रेडिट सिस्टम लागू करें।
less than 1 minute read
May 21, 2020
management courses, medical course, JEE, NEET, JEE Exam, engineering courses, career courses, education news in hindi, education
AICTE, UGC, engineering course, engineering, science, technology, engineering course, career courses, Ph.D., education news in hindi, education

ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने सभी विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर, निदेशक और प्राचार्यों को पत्र लिखा है। इसमें लिखा है कि वे अपने यहां ऑनलाइन एजुकेशन के लिए मौजूद 'स्वयं' पोर्टल से कोर्स लेकर 20 प्रतिशत क्रेडिट सिस्टम लागू करें। वहीं सम्बद्ध विश्वविद्यालयों को कहा है कि वे अपने कॅरिकुलर में मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (मूक) को शामिल करें और हर सेमेस्टर में इसके लिए 20 प्रतिशत क्रेडिट विद्यार्थियों को दें।

AICTE के चेयरमैन अनिल सहस्रबुद्धे ने बताया कि कॉलेजों के रजिस्ट्रार वर्ष में दो बार एक जून और एक नवंबर को इस बारे में नोटिफिकेशन जारी करें और आने वाले सेमेस्टर में मूक कोर्स की लिस्ट दें। उल्लेखनीय है कि काउंसिल ने देशभर की तकनीकी यूनिवर्सिटीज के लिए मॉडल कॅरिकुलर बनाकर दिया है, इसमें उन्होंने मूक कोर्सेज को शामिल किया है।

क्या है मूक कोर्सेज
AICTE, UGC, IGNOU, IIM तथा NCERT सहित देश की नामी शिक्षण संस्थाएं इसकी नेशनल कॉर्डिनेटर हैं। देश के टॉप एजुकेशनिस्ट की ओर से इस पोर्टल पर इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ, आर्ट्स और स्कूल रिलेटेड कोर्स तैयार किए हैं। विद्यार्थी को कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद ऑनलाइन ही पढ़ाई करनी होती है।

Updated on:
21 May 2020 07:44 am
Published on:
21 May 2020 07:44 am