3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SSC GD Result 2026: रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, खत्म होगा 25,487 अभ्यर्थियों का इंतजार, इस लिंक से सीधे कर सकेंगे डाउनलोड

SSC GD Constable Result 2026 Update: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने वाला है। जानिए रिजल्ट कहां जारी होगा और लिखित परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया में आगे क्या होगा...
2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

Sep 03, 2026

SSC GD Constable Result 2026, SSC GD Cut Off Marks, SSC GD Merit List PDF

सांकेतिक इमेज (सोर्स-chatgpt)

SSC GD Constable Result 2026:कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के परिणाम किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, आयोग ने अभी रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही कटऑफ की जानकारी भी सामने आने की उम्मीद है। उम्मीदवार रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।

25487 पदों पर होगी नियुक्ति

SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन कुल 25,487 पदों पर भर्ती के लिए किया गया था। लिखित परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 के बीच देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा। इन उम्मीदवारों को पीईटी और पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा।

  • अनारक्षित वर्ग: पुरुष 10198 पद और महिला 904 पद
  • ईडब्ल्यूएस वर्ग: पुरुष 2416 पद और महिला 189 पद
  • ओबीसी वर्ग: पुरुष 5329 पद और महिला 436 पद
  • एससी वर्ग: पुरुष 3433 पद और महिला 269 पद
  • एसटी वर्ग: पुरुष 2091 पद और महिला 222 पद

कब आयोजित हुई थी लिखित परीक्षा

SSC GD कॉन्स्टेबल परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 27 अप्रैल से 30 मई 2026 के बीच किया गया था। इस लिखित परीक्षा में सामान्य बुद्धिमत्ता, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी और हिंदी विषयों से कुल 160 अंकों के सवाल पूछे गए थे। परीक्षा के लिए 1 घंटे का समय तय किया गया था। गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान था। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये प्रतिमाह का वेतनमान दिया जाएगा।

लिखित परीक्षा के बाद होगा फिजिकल टेस्ट

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा की कटऑफ को पार करेंगे, उन्हें आयोग द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा। पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 170 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की 157 सेंटीमीटर होनी अनिवार्य है। पुरुष अभ्यर्थियों को 24 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 8.5 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

SSC GD Constable Result ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद SSC GD Constable Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. पीडीएफ में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
  6. रिजल्ट डाउनलोड कर भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकालकर रख लें।