शिक्षा

स्कूलों में 7 सितंबर की रहेगी छुट्टी, यहां देखें School Holiday की पूरी लिस्ट

Feature image

School Holiday: सितंबर का महीना स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए छुट्टी के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। इस महीने गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज और ईद उल मिलाद जैसे कई त्यौहारों की वजह से छुट्टी रहेगी। रविवार को जोड़कर 9 से 12 दिन तक स्कूल बंद रह सकते हैं। सितंबर महीने के कैलेंडर के अनुसार कई छुट्टियां लगातार भी पड़ेंगी, जिससे आप प्लान करके कहीं घूमने जा सकते हैं।

कब-कब रहेगी छुट्टी (School Holiday)

  • हरतालिका तीज - 6 सितंबर 2024, शुक्रवार - उत्तर भारत
  • गणेश चतुर्थी - 7 सितंबर 2024, शनिवार - पूरा भारत
  • रामदेव जयंती - 13 सितंबर 2024, शुक्रवार - राजस्थान
  • पहला ओणम - 14 सितंबर 2024, शनिवार - केरल
  • ईद-ए-मिलाद - 16 सितंबर 2024, सोमवार - पूरा भारत
  • विश्वकर्मा जयंती - 16 सितंबर 2024, सोमवार - उत्तर भारत

स्कूल की छुट्टियां देश, क्षेत्र और शैक्षणिक संस्थान के आधार पर अलग-अलग होती हैं। ऐसे में आप अपने स्कूल से इसकी जानकारी हासिल कर लें।

5 सितंबर को रहेगी छुट्टी (5 September School Holiday)

ओणम फसलों से जुड़ा एक वार्षिक त्यौहार है। इस पर्व को विशेष रूप से केरल में मनाया जाता है। इसकी छुट्टी 5 सितंबर को होगी। केरल में इस दिन सरकार की ओर से छुट्टी की घोषणा की जाती है। 

गणेश चतुर्थी पर रहेगा अवकाश (School Holiday)

गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है, जिसका अवकाश 7 सितंबर 2024 को होगा। गणेश चतुर्थी भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है। महाराष्ट्र व कर्नाटका में इसे बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था।

16 सितंबर को रहेगी छुट्टी

ईद-ए-मिलाद या मीलाद उन-नबी इस्लाम धर्म के लिए प्रमुख त्यौहार है। इसका अवकाश 16 सितंबर को होगा। इस शब्द का मूल मौलिद है जिसका अर्थ अरबी में 'जन्म' है। अरबी भाषा में 'मौलिद-उन-नबी' का मतलब है हज़रत मुहम्मद का जन्म दिन। 

Updated on:
31 Aug 2024 10:57 am
Published on:
31 Aug 2024 10:57 am