शिक्षा

एएमयू ने 22 मार्च तक स्थगित की कक्षाएं

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (Aligarh Muslim University) (एएमयू) (AMU) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के कारण अपनी सभी कक्षाएं 22 मार्च तक स्थगित कर दी हैं। विश्वविद्यालय ने सेशनल परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं। इससे पहले विश्वविद्यालय ने अलीगढ़, केरल, मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल), किशनगढ़ (बिहार) और दिल्ली के छात्रों के लिए दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम के कोर्स की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी थीं।
less than 1 minute read
Mar 15, 2020
एएमयू में हजारों छात्रों के हाई वोल्टेज धरने के बाद छात्र को मिली जमानत
एएमयू में हजारों छात्रों के हाई वोल्टेज धरने के बाद छात्र को मिली जमानत

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (Aligarh Muslim University) (एएमयू) (AMU) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के कारण अपनी सभी कक्षाएं 22 मार्च तक स्थगित कर दी हैं। विश्वविद्यालय ने सेशनल परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं। इससे पहले विश्वविद्यालय ने अलीगढ़, केरल, मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल), किशनगढ़ (बिहार) और दिल्ली के छात्रों के लिए दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम के कोर्स की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी थीं। एएमयू प्रशासन के अनुसारए यह नया निर्णय शनिवार को शीर्ष अधिकारियों की एक विशेष बैठक में लिया गयाए जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने की।

यह निर्णय लिया गया कि सभी सम्मेलन, कार्यशालाएं, सेमिनार, हॉल में होने वाले समारोह और खेल कार्यक्रम भी 31 मार्च तक स्थगित रहेंगे। हालांकिए विश्वविद्यालय और स्कूलों की परीक्षाएं के अनुसार आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होनी हैं। सर्कुलर के अनुसारए सभी शैक्षणिक दौरों को भी 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है और इस मामले में दो हफ्ते बाद स्थिति को देखते हुए पुनर्विचार किया जाएगा।

सभी छात्र और स्टॉफ को भी गैर.जरूरी यात्राएं और बड़े समारोहों में जाने से बचने की सलाह दी है। सर्कुलर मेंए ष्छात्रों को शिक्षण संबंधी कोई समस्या होने पर संबंधित शिक्षकों से ईमेल के जरिए संपर्क करने को कहा गया है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता राहत अबरार ने कहा है कि पश्चिम बंगालए बिहार और केरल के सेंटर वहां की राज्य सरकारों के निर्देशों का पालन करेंगे।

Updated on:
15 Mar 2020 01:21 pm
Published on:
15 Mar 2020 01:21 pm