शिक्षा

अब फ्री में UPSC और UPPSC PCS की कर सकते हैं तैयारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें सभी जरुरी बातें

UPSC BHU Free Coaching: पिछले साल इस कोचिंग के लिए पहले बैच का दाखिला लिया गया था। अब इस साल दूसरे बैच के लिए...
2 min read
Dec 06, 2024
UPSC BHU Free Coaching
UPSC BHU Free Coaching

UPSC Free Coaching: UPSC और UPPSC PCS की तैयारी छात्र फ्री में कर सकते हैं। BHU(Banaras Hindu University) की तरफ से छात्रों को फ्री में सिविल सेवा की तैयारी कराई जाती है। इस कोचिंग में दाखिले के लिए अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस कोचिंग में भाग लेने के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर जाकर कर सकते हैं। यह कोचिंग बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी, वाराणसी के आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र (DACE-BHU) की तरफ से करवाई जाती है।

UPSC BHU Free Coaching: 20 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन


पिछले साल इस कोचिंग के लिए पहले बैच का दाखिला लिया गया था। अब इस साल दूसरे बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अब दूसरे बैच सत्र 2024-2025 के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। इस आवेदन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2024 को खत्म होने जा रही है। यह तैयारी कुल 1 साल का होता है। चयन प्रक्रिया की बात की जाए तो लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर इस फ्री कोचिंग के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। ऑफलाइन परीक्षा और इंटरव्यू में छात्रों को अच्छा प्रदर्शन करना होता है।

UPSC: जान लीजिये योग्यता


इस कोचिंग के लिए सिर्फ OBC और SC कैटेगरी के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो उम्मीदवार इस कोचिंग के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी पारिवारिक आय 8 लाख रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ ही कोचिंग के दौरान छात्र कोई भी दूसरा एकडेमिक कोर्स नहीं कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 21 साल से 35 साल के बीच होना चाहिए। 1 जनवरी 2025 से आयु की गणना की जाएगी।

UPSC Coaching: ये हैं कोचिंग के कुछ नियम


कोचिंग के कुछ नियमों की बात करें तो इस कोचिंग में 30 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई है। इसके अलावा 70 फीसदी सीटों पर एससी श्रेणी के उम्मीदवारों को दाखिला दिया जाएगा। कोचिंग में छात्रों की संख्या कम से कम 50 और अधिकतम 100 तय की गई है।

Updated on:
06 Dec 2024 03:23 pm
Published on:
06 Dec 2024 03:23 pm