
Bihar Vidhan Sabha Vacancy 2024
Bihar Vidhan Sabha Vacancy 2024: बिहार विधानसभा में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए बढ़िया मौका सामने आया है। बिहार विधानसभा सचिवालय में कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, और जरुरी योग्यता रखते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर जाकर आवदेन कर सकते हैं। इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2024 तय की गई है।
इस भर्ती के माध्यम से पुस्तकालय सहायक, उर्दू अनुवादक, हिन्दी/ अंग्रेजी ट्रांसलेटर सहित कई अन्य पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें पुस्तकालय सहायक के 02 पद, उर्दू अनुवादक के 01 पद, उर्दू सहायक के 02 पद, अनुवादक अंग्रेजी/हिन्दी के 02 पदों पर भर्ती होगी। कुल 07 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है। Bihar Vidhan Sabha Vacancy 2024
यह खबर भी पढ़ें:-इंजीनियरिंग के इन कोर्सों में है सबसे ज्यादा पैसा
इन सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं तय की गई है। सभी भर्तियों के लिए पद के अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है। डिटेल योग्यता के लिए इस भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है। उम्र सीमा की बात करें तो अनारक्षित पुरुष के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष तय की गई है। वहीं पिछड़ा वर्ग, सामान्य अनारक्षित महिला एंव अत्यंत पिछड़ा वर्ग के (पुरुष एंव महिला) के लिए 40 वर्ष और SC/ST पुरुष एंव महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 42 वर्ष होनी चाहिए।
इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 44,900-1,42,400 रुपये प्रति माह वेतन के तौर पर दिया जाएगा। साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
Updated on:
4 Dec 2024, 7:44 PM IST
Published on:
4 Dec 2024, 7:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.