शिक्षा

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

बीएड की सीटों और कॉलेज के एलॉटमेंट के लिए काउंसलिंग जून के पहले सप्ताह से शुरू करके 10 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2018, 5:15 PM IST
b-ed-entrance-exam-result-release
बीएड की सीटों और कॉलेज के एलॉटमेंट के लिए काउंसलिंग जून के पहले सप्ताह से शुरू करके 10 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-बीएड) का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इस परीक्षा में इलाहाबाद के अभिषेक कुमार अवस्थी ने परीक्षा में टॉप किया और आगरा की जिम्मी सौरभ दूसरे व गोरखपुर के सत्येंद्र कुमार मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। बीएड की सीटों और कॉलेज के एलॉटमेंट के लिए काउंसलिंग जून के पहले सप्ताह से शुरू करके 10 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस लखनऊ विश्वविद्यालय ने कराय था। परीक्षार्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट द्यद्मशह्वठ्ठद्ब1.ड्डष्.द्बठ्ठ पर अपने लॉगिन पासवर्ड से परिणाम देख सकते हैं। इस बार परीक्षा परिणाम निर्धारित तिथि से 15 दिन पूर्व रिकार्ड समय (मात्र 13 दिन) में घोषित कर दिय गया। प्रवेश परीक्षा 11 अप्रैल को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 2,33,913 विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे। इसमें से 2,10,415 परीक्षा में बैठे। 10 विद्यार्थी नकल में पकड़े गए। कुल 2,09,241 विद्यार्थी प्रवेश के लिए अर्ह घोषित किए गए। 1174 परीक्षार्थी योग्य नहीं पाए गए। पिछले साल वर्ष 1.94 लाख बीएड सीट थीं। इस बार कॉलेजों से सीटों की जानकारी मांगी गई है। प्रवेश परीक्षा परिणाम के साथ-साथ इसकी आंसर की भी वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। हर सही उत्तर पर 2 नंबर दिए गए हैं और हर गलत पर 2/3 नंबर काटे गए हैं। परीक्षार्थी ओएमआर सीट से इसे मिलाकर एक सप्ताह में अपना आवेदन कर सकते हैं।


काउंसलिंग के विस्तृत विवपरण 10 मई तक जारी होगा। परीक्षार्थी को किसी केंद्र पर नहीं जाना होगा, काउंसलिंग ऑनलाइन ही होगी। अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन कर लिए गए हैं। परीक्षा देने वाले 28 हजार के आय प्रमाण पत्र में गड़बड़ी थी, इन्हें एसएमएस से सूचित कर दिया गया है। 7 मई तक वे अपने डाक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करके काउंसलिंग फीस जमा करेंगे और अपनी च्वाइस भरेंगे। अगर उन्हें कॉलेज नहीं मिलता तो पैसा उनके खाते में रिफंड हो जाएगा। 10 चरणों में काउंसलिंग होगी। जून अंत में पूल काउंसलिंग होगी। जुलाई पहले सप्ताह में डायरेक्ट एडमिशन होंगे।

Published on: