शिक्षा

BHU Free Course 2025: अब घर बैठे करें ऑनलाइन पढ़ाई, BHU स्टार्ट कर रहा है 2025 के लिए 63 नए फ्री कोर्स, रजिस्ट्रेशन शुरू

BHU Free Course Swayam 2025 के तहत 63 नए फ्री ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किए गए हैं। छात्र घर बैठे IIT और Central Universities के प्रोफेसरों से पढ़ाई कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है।
2 min read
Jun 13, 2025
BHU Free Course Swayam, bhu free course, bhu free course 2025, banaras hindu university courses and fees, banaras hindu university (bhu), Bhu free course swayam pdf, SWAYAM online courses, swayam.gov.in registration, swayam.gov.in login
BHU Free Course Swayam (Image Source: https://bhu.ac.in/)

BHU Free Course Swayam: अगर आप घर बैठे देश के टॉप प्रोफेसरों से पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) 2025 के लिए 63 नए फ्री ऑनलाइन कोर्स लेकर आ रहा है। ये कोर्स भारत सरकार की SWAYAM योजना के तहत शुरू किए जा रहे हैं, जिसमें किसी भी छात्र को कोई फीस नहीं देनी होगी।

क्लासेस जुलाई और अगस्त में शुरू, रजिस्ट्रेशन चालू (swayam.gov.in registration)

इन कोर्सों की क्लासेस 21 जुलाई और 18 अगस्त से शुरू होंगी। जो छात्र या प्रोफेशनल्स इन कोर्सों में शामिल होना चाहते हैं, वे अभी से swayam.gov.in/INI वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

देश के टॉप प्रोफेसरों से सीखने का मौका

BHU से तैयार किए गए ये कोर्स कॉमर्स, मैनेजमेंट, आर्ट्स, सोशल साइंस, इंजीनियरिंग, कानून, मनोविज्ञान, आयुर्वेद और लाइफ साइंस जैसे विषयों को कवर करते हैं। ये कोर्स 4, 8 और 12 हफ्तों की अवधि के होंगे। सभी कोर्स को देशभर के अनुभवी प्रोफेसर पढ़ाएंगे।

BHU बना नेशनल कोऑर्डिनेटर, संभालेगा पूरे देश के INIs का जिम्मा

BHU को अब SWAYAM प्लेटफॉर्म पर देश की 160 से ज्यादा नेशनल इम्पॉर्टेंस संस्थाओं (IIT, NIT, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज) के ऑनलाइन कोर्स की निगरानी का जिम्मा भी मिल गया है। BHU अब इन संस्थानों के MOOC कोर्स की गुणवत्ता, कंटेंट और एडमिन सपोर्ट भी संभालेगा।

प्रोफेसर अशुतोष मोहन को सौंपी गई कमान

BHU के डॉ. अशुतोष मोहन जो इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में फैकल्टी हैं, को SWAYAM के लिए नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में BHU अब डिजिटल शिक्षा में पूरे देश का मार्गदर्शन करेगा।

BHU का न्यूज पोर्टल भी लॉन्च

BHU ने हाल ही में news.bhu.ac.in नाम से एक नया डिजिटल न्यूज पोर्टल लॉन्च किया है, जहां यूनिवर्सिटी की हर पहल, उपलब्धियां, छात्र कल्याण योजनाएं और वीडियो एक ही जगह मिलेंगी।

SWAYAM भारत सरकार की वह योजना है जो हर छात्र को बेहतर और मुफ्त शिक्षा देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। BHU का ये कदम छात्रों को घर बैठे सस्ती, सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

रजिस्ट्रेशन लिंक: swayam.gov.in/INI
BHU न्यूज पोर्टल: news.bhu.ac.in

Updated on:
13 Jun 2025 04:19 pm
Published on:
13 Jun 2025 04:19 pm