शिक्षा

Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी, आज आ सकता है डेटशीट?

Bihar Board Exam 2025: डमी एडमिट कार्ड इसलिए जारी किया जाता है कि अगर किसी छात्र को अपने एडमिट कार्ड में किसी...
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2024, 3:48 PM IST
Bihar Board Exam 2025
Bihar Board Exam 2025 (Image: Patrika)

Bihar Board Dummy Admit Card: बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2025 में बैठने जा रहे छात्रों के लिए जरुरी अपडेट सामने आ गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10वीं, 12वीं परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो भी छात्र इस परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। secondary.biharboardonline.com इस वेबसाइट से बिहार बोर्ड मैट्रिक डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है, वहीं इंटरमीडिएट डमी एडमिट कार्ड के लिए seniorsecondary.biharboardonline.com छात्रों को इस वेबसाइट पर जाना होगा।

Bihar Board Dummy Admit Card: एडमिट कार्ड में करवा सकते हैं बदलाव


डमी एडमिट कार्ड इसलिए जारी किया जाता है कि अगर किसी छात्र को अपने एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि नजर आती है, तो वो अपने एडमिट कार्ड में बदलाव करवा सकते हैं। छात्र बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं Dummy Admit Card में किसी प्रकार की कोई गलती होने पर 5 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन सुधार करवा सकते हैं। छात्र एडमिट कार्ड प्रिंसिपल के अलावा खुद से भी डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन किसी प्रकार का बदलाव एडमिट कार्ड में प्रिंसिपल के माध्यम से ही किया जा सकता है। छात्र और उनके माता-पिता के नाम में बदलाव नहीं किया जा सकता है।

Bihar Board Exam 2025: आज जारी हो सकता है डेटशीट


मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आज यानी 29 दिसंबर को परीक्षा के लिए डेटशीट जारी किया जा सकता है। डेटशीट जारी होने के बाद biharboard.online.bihar.gov.in इस वेबसाइट से Bihar Board Exam Admit card डाउनलोड किया जा सकता है। पिछले साल बिहार बोर्ड समिति ने 4 दिसंबर 2023 को बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी थी। वहीं परीक्षा 15 से 23 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी।

Updated on:
29 Nov 2024, 3:48 PM IST
Published on: