2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Success Story: दो बार यूपीएससी इंटरव्यू तक पहुंचे यूपी के शिवम तिवारी ने बिहार में गाड़ा झंडा, BPSC Result में हासिल किया तीसरा स्थान

BPSC Result: शिवम तिवारी ने BPSC परीक्षा पास करके अपने परिवार के साथ ही अपने जिले का नाम रोशन किया है। शिवम उत्तर प्रदेश के...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 29 Nov 2024, 12:47 PM IST

Shivam Tiwari BPSC

Shivam Tiwari BPSC

BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीएससी(BPSC) ने 69वीं संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। जिसमें कई युवाओं को सफलता हासिल हुई है। उत्तर प्रदेश के ऐसे ही एक युवा हैं शिवम तिवारी (Shivam Tiwari BPSC)। शिवम तिवारी ने BPSC परीक्षा पास करके अपने परिवार के साथ ही अपने जिले का नाम रोशन किया है। शिवम उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मदनपुर क्षेत्र के बराव गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने इस परीक्षा में टॉप 3 में जगह बनाई है।

यह खबर भी पढ़ें:-Success Story: बिहार के आंगनबाड़ी सेविका के बेटे उज्ज्वल कुमार ने BPSC में मारी बाजी, इंजीनियरिंग छोड़ इस IPS अधिकारी से लिया प्रेरणा

Success Story: सफलता को श्रेय माता-पिता को देते हैं


शिवम तिवारी फिलहाल मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनांतगर्त प्रदेश में कोर्स कॉर्डिनेटर के पद पर काम कर रहे हैं। शिवम तिवारी चार बार यूपीएससी मेंस परीक्षा दे चुके हैं। साथ ही दो बार इंटरव्यू राउंड तक भी पहुंचे हैं। शिवम ने पांचवीं बार भी UPSC Mains की परीक्षा दी है। अब उन्होंने BPSC में सफलता हासिल की है। अपनी सफलता का श्रेय शिवम तिवारी अपने माता-पिता को देते हैं।

EXPLAINER: 26 नवंबर को क्यों मनाया जाता है Constitution Day? इन महान शख्सियतों ने मिलकर बनाया था देश का संविधान

BPSC: इंजीनियर हैं शिवम तिवारी


शिवम तिवारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के हैं। उनके पिता ब्रजेश तिवारी शहर में कार्यरत थे और उनकी मां अनीता तिवारी एक गृहिणी हैं। शिवम तिवारी के पढ़ाई-लिखाई की बात की जाए तो उन्होंने प्रयागराज यूनिवर्सिटी के यूनाइटेड इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की है। अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद से ही शिवम सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में लग गए थे। अब उन्होंने BPSC में सफलता हासिल की है।

यह खबर भी पढ़ें:-बिना CAT क्लियर किए कर सकते हैं IIM Ahmedabad से MBA