
BPSC 70th Notification: बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। सभी कैंडिडेट्स के पास आज और कल का समय है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अप्लाई नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर 4 नवंबर 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2024 से शुरू है।
यह भी पढ़ें- बहुत कम फीस में IGNOU से हासिल करें PhD की डिग्री
बीपीएससी की इस भर्ती परीक्षा (BPSC 70th Recruitment Exam) के जरिए बिहार सरकार के विभिन्न विभागों के कुल 2027 खाली पदों को भरा जाएगा। तीनों चरण की परीक्षा में पास करने के बाद ही कैंडिडेट्स को इस भर्ती के लिए योग्य माना जाएगा। प्रीलिम्स में सफल हुए अभ्यर्थी को मेन्स और मेन्स में सफल अभ्यर्थी को इंटरव्यू राउंड के लिए चुना जाएगा। बता दें, फाइनल सेलेक्शन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में मिले अंक के आधार पर किया जाएगा।
70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 37 वर्ष। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई है। बता दें, आयु की गणना 1 अगस्त 2024 से की जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के सभी कैंडिडेट्स को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं बिहार के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बिहार की स्थाई निवासी महिला कैंडिडेट्स और दिव्यांग श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है।