शिक्षा

Budget 2026: हर जिले में छात्राओं के लिए हॉस्टल, नौकरी सृजन पर जोर, जानें बजट में स्टूडेंट्स और युवाओं के लिए क्या-क्या

बजट में युवाओं के कौशल विकास और नए अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। IIMs के सहयोग से 12 सप्ताह का विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया जाएगा।

less than 1 minute read
Feb 01, 2026
Education Budget 2026

Education Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026 के दौरान शिक्षा और रोजगार क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। बजट में युवाओं के कौशल विकास और नए अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Education Budget 2026: पर्यटन और स्किल डेवलपमेंट

  • IIMs के सहयोग से 12 सप्ताह का विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत 10,000 टूरिस्ट गाइड्स को आधुनिक स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • पर्यटन क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने का लक्ष्य।

Budget 2026: शिक्षा और क्रिएटिव क्षेत्र को बढ़ावा

  • मुंबई स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज को सहायता।
  • 15,000 माध्यमिक स्कूलों में कंटेंट लैब स्थापित करने की योजना।
  • छात्रों को डिजिटल और क्रिएटिव स्किल्स से जोड़ा जाएगा।
  • हर जिले में छात्राओं के लिए हॉस्टल

Union Budget 2026: आयुर्वेद और हेल्थ सेक्टर में विस्तार

  • देश में 7 नए आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की घोषणा।
  • इनमें से 3 नए ऑल इंडिया आयुर्वेद इंस्टीट्यूट होंगे।
  • वेलनेस और योग सेवाओं के लिए 1.5 लाख केयरगिवर्स को प्रशिक्षण।
  • 10 नए एलाइड हेल्थ डिसिप्लिन की शुरुआत।
  • अगले 5 वर्षों में 1 लाख हेल्थ प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य।

Education Budget 2026: रोजगार सृजन के लिए नई पहल

  • सर्विस सेक्टर में नौकरियां बढ़ाने के लिए नई कमेटी का गठन।
  • निजी और सरकारी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर।
  • युवाओं के लिए स्किल-बेस्ड जॉब्स को बढ़ावा।

डिजाइन और इनोवेशन को बढ़ावा

  • पूर्वी भारत में एक नया डिजाइन संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव।
  • युवाओं को डिजाइन और इनोवेशन से जोड़ने की योजना।
Updated on:
01 Feb 2026 02:13 pm
Published on:
01 Feb 2026 12:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर