शिक्षा

CA Final Result: आज आएगा सीए परीक्षा का रिजल्ट, icai.org पर करें चेक

CA Final Result Latest Update: आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा नंवबर 2024 में आयोजित की गई थी। वहीं आज रिजल्ट जारी होगा।

less than 1 minute read
CA Final Result Latest Update

CA Final Result Latest Update: ICAI द्वारा आज यानी कि 26 दिसंबर 2024 की शाम को सीए फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, icai.nic.in

इस तारीख को हुई थी परीक्षा

आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा नंवबर 2024 में आयोजित की गई थी। ग्रुप I CA फाइनल परीक्षा 3, 5 और 7 नवंबर को आयोजित की गई थी। वहीं ग्रुप II परीक्षा 9, 11 और 13 नवंबर को आयोजित की गई थी। ICAI ने जुलाई महीने में मई में आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी किया था। मई में CA Final Group I और CA Final Group II की परीक्षाएं आयोजित की गई थी। जहां एक ओर सीए फाइनल ग्रुप I की परीक्षा 2, 4 और 8 मई को आयोजित की गई थी। वहीं ग्रुप II की परीक्षा 10, 14 और 16 मई को आयोजित की गई थी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (CA Final Result 2024)

  • CA का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे नीचे बताई गई प्रक्रिया की मदद से चेक कर सकते हैं- 
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • CA Final Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें
  • एक नया पेज खुलेगा इसमें लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें 
  • इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा 
  • रिजल्ट को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें 
Published on:
26 Dec 2024 09:15 am