
CBSE Class 10th Maths पेपर लीक होने के चलते विद्यार्थियों को और अभिभावकों को खासी परेशानी उठानी पद रही है। 10 वीं कक्षा की परीक्षा में बैठने वाले सभी विद्यार्थियों के परिजनों का मानना है की पेपर व्हाट्सऐप पर लीक हुआ था। व्हाट्सप्प पुरे देशभर में किसी भी क्षण फोटो और वीडियो वायरल कर सकता है। कुछ अभिभावक परीक्षा को पुनः आयोजित करने को लेकर असमंजस की स्थिति में है। बच्चों की मानसिक स्थिति को भी ध्यान में रखना होगा। गणित का पेपर इसबार पिछले वर्षों की तुलना में बहुत आसान था। 10वीं की परीक्षा का पुनः आयोजन अगर होता है तो उसके लिए जुलाई में ही टाईम टेबल निर्धारित होगा।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कक्षा दसवीं परीक्षा फिर से रद्द करने को लेकर अभिभावक नितिन गडकरी से भी मिले थे। जहाँ से अभिभावकों को जवाब में नितिन गडकरी द्वारा सकारात्मक निर्णय की बात कही। बोर्ड का मानना है की पेपर सिर्फ कुछ जगहों तक ही पहुँच पाया है।
जांच के बाद ही डिसाइड की जाएगी मैथ की डेट CBSE 10th Class Maths Re-exam Latest News
वहीं इस पूरे मामले में शिक्षा सचिव अनिल स्वरुप का कहना है कि री-एग्जाम का फैसला 10वीं गणित और कक्षा 12वीं के अर्थशास्त्र विषय के पेपर लीक की आई रिपोर्टों के बाद लिया गया है। छात्रों के भविष्य को देखते हुए 12वीं का री-एग्जाम 25 अप्रैल को कराए जाने का फैसला लिया गया है। 12वीं के छात्रों ने कई विश्वविद्यालयों और संस्थानों में कोर्सों के लिए आवेदन कर रखे हैं। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी होगी। वहीं 10वीं मैथ के री-एग्जाम की डेट का ऐलान पेपर लीक मामले की जांच के बाद किया जायेगा । उम्मीद की जा रही है कि इस मामले में आगामी 15 दिनों बाद ही परीक्षा कराए जाने का फैसला लिया जाएगा।
CBSE 10th Class Maths Re-exam 2018
सीबीएसई द्वारा जारी हुए सकुर्लर के मुताबिक 12वीं के अर्थशास्त्र विषय (कोड 030) का री-एग्जाम 25 अप्रैल को होगा। 12वीं इकोनॉमिक्स का री-एग्जाम का पहले से एलॉट एग्जाम सेंटर पर ही होगा। इतना ही नहीं इसमें पहले वाला ही एडमिट कार्ड भी मान्य होगा।वहीं 10वीं मैथ (कोड 041) के री-एग्जाम की डेट अभी फाइनल नहीं है। इसको लेकर फिलहाल संशय हैं। वहीं अगर मैथ का री-एग्जाम होगा तो वह जुलाई में होगा और सिर्फ दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में ही होने की संभावना है।