शिक्षा

CBSE Class 12th Physics Paper: आज है 12वीं फिजिक्स पेपर, इतने बजे से शुरू होगी परीक्षा 

CBSE Class 12th Physics Paper: सीबीएसई 12वीं फिजिक्स विषय की परीक्षा अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। परीक्षा का आयोजन सीबीएसई गाइडलाइंस के तहत किया जाएगा। परीक्षार्थी सभी रूल्स और रेगुलेशन के लिए एडमिट कार्ड को देखें। 
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2025, 10:52 AM IST
CBSE Class 12th Physics Paper

CBSE Class 12th Physics Paper: सीबीएसई 12वीं फिजिक्स विषय की परीक्षा अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। परीक्षा का आयोजन सीबीएसई गाइडलाइंस के तहत किया जाएगा। परीक्षार्थी सभी रूल्स और रेगुलेशन के लिए एडमिट कार्ड को देखें। फिजिक्स का पेपर कुल 3 घंटे की अवधि का होगा।

कैसा होने वाला है फिजिक्स पेपर

सीबीएसई 12वीं फिजिक्स पेपर में कुल 5 सेक्शन होंगे, ए, बी, सी और डी। पेपर कुल 70 अंकों का होगा। छात्रों को पेपर पूरा करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। फिजिक्स विषय के पेपर में छात्र फॉर्मूला और चित्रों को लेबल करने का ध्यान रखें। साथ ही साफ सुथरा लिखें। ऐसे प्रश्न जो पढ़े हुए और आसान लगे उन्हें पहले हल कर लें और मुश्किल सवालों को बाद के लिए रखें। 

कब से शुरू होगी परीक्षा (CBSE Board Exam Entry Time)

CBSE ने पहले ही नोटिस जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी छात्र-छात्रा को 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना जरूरी है। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी, जबकि कुछ विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी।

यहां देखें एग्जाम गाइडलाइंस (CBSE Exam Guidelines)

-रेगुलर छात्र-छात्राओं के लिए अपने स्कूल ड्रेस में परीक्षा देना अनिवार्य है (वहीं प्राइवेट छात्र हल्के रंग या उजले रंग के कपड़े में आएंगे)

-एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड साथ लाएं (स्कूल आईडी भी साथ लाएं)

-स्टेशनरी चीजें जैसे कि ज्यामिति/पेंसिल बॉक्स, नीला/रॉयल नीला स्याही/बॉल प्वाइंट/जेल पेन, स्केल, राइटिंग किसी पारदर्शी पाउच में रखें

-प्रिंटेड या लिखी हुई बुक, कागज के टुकड़े, कैलकुलेटर आदि साथ न रखें

-इलेक्ट्रॉनिक चीजें जैसे कि पेन ड्राइव, लॉग टेबल पेन/स्कैनर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, स्मार्ट वॉच, कैमरा, वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग आदि साथ न लाएं

Updated on:
22 Feb 2025, 10:52 AM IST
Published on: