शिक्षा

CET 12th Level Result 2025 OUT: जारी हुआ राजस्थान 12वीं लेवल सीईटी रिजल्ट, ऐसे देखें परिणाम

CET 12th Level Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Feb 2025, 7:15 PM IST
CET 12th Level Result 2025
CET 12th Level Result 2025

CET 12th Level Result: राजस्थान 12वीं लेवल सीईटी रिजल्ट अहम अपडेट सामने आ गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 12वीं लेवल कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2024-25 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस संबंध में जानकारी खुद बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, CET score cards 20 फरवरी 2025 को जारी किए जाएंगे।

सीधे इस लिंक से भी देख सकते हैं रिजल्ट, CET 12th Level Result 2025 OUT

CET 12th Level Result 2025 OUT: ऐसे चेक करें रिजल्ट चेक


रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।


वेबसाइट पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं।


"Rajasthan 12th Level CET Result 2024" लिंक पर क्लिक करें।


रिजल्ट PDF में अपना नाम और रोल नंबर खोजें।


भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करके रख लें।

CET 12th Level Result: परीक्षा और क्वालिफिकेशन


राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा 22, 23 और 24 अक्टूबर 2024 को दो पालियों में आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में 9 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जबकि 900 प्रश्नों में से 6 प्रश्न हटाए गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास हुए हैं, वे वन अधीनस्थ सेवा वनपाल, जूनियर असिस्टेंट, कांस्टेबल, लिपिक ग्रेड II सहित अन्य सरकारी नौकरियों की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इससे पहले, 12 फरवरी 2025 को राजस्थान ग्रेजुएशन लेवल सीईटी 2024 का परिणाम घोषित किया गया था।

Updated on:
17 Feb 2025, 7:15 PM IST
Published on: