पूरा मामला अमरोहा के जोया में स्थित हिल्टन कान्वेंट स्कूल का है। स्कूल के प्रिंसिपल का आरोप है कि 5 वर्षीय बच्चा स्कूल के लंच में Non Veg लाता है। स्कूल के बाकि बच्चों ने नॉनवेज लाने की शिकायत प्रिंसिपल से की। प्रिंसिपल ने जब इस बात की शिकायत बच्चे के मां से की तो मां ने टिफिन में Non Veg लाने की बात को नकार दिया।
शिक्षक दिवस के दिन अमरोहा के एक निजी स्कूल में अजोगरीब घटना हुई। जिले के एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर 5 वर्षीय बच्चे के Non Veg खाना लाने से नाराज होकर स्कूल से निकालने का आरोप लगा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे की मां स्कूल पहुंची, जहां स्कूल के प्रिंसिपल के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, पूरा मामला अमरोहा के जोया में स्थित हिल्टन कान्वेंट स्कूल का है। स्कूल के प्रिंसिपल का आरोप है कि 5 वर्षीय बच्चा स्कूल के लंच में Non Veg लाता है। स्कूल के बाकि बच्चों ने नॉनवेज लाने की शिकायत प्रिंसिपल से की। प्रिंसिपल ने जब इस बात की शिकायत बच्चे के मां से की तो मां ने टिफिन में Non Veg लाने की बात को नकार दिया।
जिसके बाद प्रिंसिपल ने चेतावनी दी कि अगर फिर से टिफिन में Non Veg पाया जाता है तो बच्चे को स्कूल से निकाल दिया जाएगा। प्रिंसिपल के इतना कहने के बाद बच्चे की मां और प्रिंसिपल के बीच जमकर बहस हुई। इस पूरी बहस का बच्चे की मां ने वीडियो बना लिया। जो अब वायरल हो रहा है।
बच्चे की मां ने प्रिंसिपल के साथ हुई नोंकझोक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अमरोहा की मुस्लिम कमेटी हरकत में आ गई। उन्होंने एक मीटिंग कर एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को स्कूल प्रिंसिपल पर इस व्यवहार के लिए कार्रवाई करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन भेजा है। साथ ही जिला प्रशासन ने भी अपनी ओर से इस मामले में कार्रवाई की है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के लिए अमरोहा के 3 राजकीय कॉलेजों के प्रधानचार्यों की एक संयुक्त टीम बनाकर इस मामले की रिपोर्ट तीन दिन में देने को कहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रिंसिपल और स्कूली बच्चे की मां के बीच जमकर बहस होता दिखाई दे रहा है। जिसमें स्कूल के प्रिंसपल 5 वर्षीय बच्चे पर कई तरह की गलत टिपण्णी करते नजर आ रहे हैं।