शिक्षा

‘पढ़ो भाई, वकील कैसे बनोगे?…’, CJI ने आखिर क्यों और किसके लिए कही ये बातें, जानिए 

Supreme Court On AIBE Exam Cut Off: मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “सामान्य श्रेणी के लिए 45 और एससी/एसटी के लिए 40 का कट-ऑफ रखा गया है। अगर कैंडिडेट्स इतने अंक भी नहीं ला सकते तो वे किस तरह के वकील होंगे?
2 min read
Supreme Court

Supreme Court On AIBE Exam Cut Off: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अखिल भारतीय बार परीक्षा के लिए कट-ऑफ कम करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। वहीं मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने याचिकाकर्ता को पढ़ने की सलाह दी। मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि कट-ऑफ कम करने से बार में भर्ती होने वाले वकीलों की क्षमता पर असर पड़ेगा।

क्या कहना है कोर्ट का (Supreme Court)

मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “सामान्य श्रेणी के लिए 45 और एससी/एसटी के लिए 40 का कट-ऑफ रखा गया है। अगर कैंडिडेट्स इतने अंक भी नहीं ला सकते तो वे किस तरह के वकील होंगे? आप इसे घटाकर 40 और 35 करने के लिए कह रहे हैं!” बता दें, हाल ही में RTI के एक जवाब के अनुसार, 50 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE Exam 2023) पास नहीं कर पाए थे।

साल में दो बार होती है ये परीक्षा (AIBE Exam)

अखिल भारतीय बार परीक्षा बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित की जाती है। यदि कोई कैंडिडेट लॉ की प्रैटिक्स करना चाहता है तो उसका इस परीक्षा को पास करना जरूरी है। ये परीक्षा साल में दो बार 10 से अधिक भाषाओं में आोयजित की जाती है। कैंडिडेट किसी भी उम्र में इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं। 

अखिल भारतीय बार परीक्षा में संवैधानिक कानून, आपराधिक कानून, जनहित याचिका, पर्यावरण कानून और उद्योग कानून जैसे विषयों से सवाल पूछे जाते हैं। यह एक ओपन बुक एग्जाम है जिसका उद्देश्य कानून का अभ्यास करने वाले कैंडिडेट के बेसिक समझ और उसकी विश्लेषणात्मक कौशल का आकलन करना है।

Updated on:
11 Jul 2024 04:58 pm
Published on:
11 Jul 2024 04:57 pm
Also Read
View All
नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान

Career Options: बोलने के मिलेंगे लाखों रुपये, जानिए कम्युनिकेशन स्किल्स से जुड़े ये बेहतरीन करियर ऑप्शन

रेडलाइट एरिया में शुरू की थी ‘पुलिस पाठशाला’, जानिए कौन हैं ‘मास्टर जी’ के नाम से मशहूर IPS ऑफिसर अवधेश दीक्षित

Alwar News: जयपुर संभाग के 12 शिक्षकों से वन-टू-वन संवाद, पीएमश्री स्कूल और छात्रावासों का भी निरीक्षण

World Youngest CA: 16 साल के लक्ष्मणन मेय्यप्पन बने दुनिया के सबसे युवा CA, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम