शिक्षा

CLAT Answer Key 2025: क्लैट परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक इतने फीस में कर सकते हैं आपत्ति दर्ज

CLAT Answer Key 2025: CLAT Answer Key के लिए तीन दिसंबर को शाम 4 बजे तक आपत्ति दर्ज कराया जा सकता है। आपत्ति दर्ज करने के...

less than 1 minute read
CLAT Answer Key 2025

CLAT Answer Key 2025: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज(Consortium Of National Law Universities ने CLAT Provisional Answer Key जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लिए थे, वो आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही जो भी उम्मीदवार किसी उत्तर को लेकर आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, वो आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

CLAT Answer Key: इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज


CLAT Answer Key के लिए तीन दिसंबर को शाम 4 बजे तक आपत्ति दर्ज कराया जा सकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए छात्रों को प्रत्येक प्रश्न के लिए एक हजार रुपया फीस के तौर पर देनी होगी। कल तक उम्मीदवार इसके लिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। CLAT Exam 2025 का आयोजन 1 दिसंबर 2024 को किया गया था। देशभर में कुल 141 केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया गया था।

ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं आंसर-की(How To Download CLAT Answer Key)

आंसर-की के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.in पर जाना होगा।

वेबसाइट के होम पेज पर CLAT 2025 टैब पर क्लिक करना होगा।

उसके बाद CLAT Exam के आंसर-की के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

मांगे गए जरुरी डिटेल्स के साथ लॉगिन करना होगा।

Answer Key Download के ऑप्शन से आंसर-की डाउनलोड कर लें।

Also Read
View All

अगली खबर