शिक्षा

CSIR NET का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, सीधे इस लिंक से देख पाएंगे परिणाम

CSIR NET: रिजल्ट के साथ-साथ एनटीए द्वारा फाइनल आंसर की और कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे। परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को सीएसआईआर नेट की पात्रता प्रमाणपत्र और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) का पुरस्कार पत्र भी दिया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2025, 11:59 AM IST
CSIR NET Result 2024
CSIR NET Result 2024

CSIR NET 2024: National Testing Agency (NTA) CSIR UGC NET परीक्षा आयोजित करवाता है। जिसका परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि फिलहाल आधिकारिक रूप से परिणाम की तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड देख सकेंगे। एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

CSIR NET 2024: फाइनल आंसर की और कट-ऑफ भी होगा जारी


रिजल्ट के साथ-साथ एनटीए द्वारा फाइनल आंसर की और कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे। परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को सीएसआईआर नेट की पात्रता प्रमाणपत्र और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) का पुरस्कार पत्र भी दिया जाएगा। पात्र उम्मीदवार आगे चलकर देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CSIR NET: लाने होंगे इतने नंबर

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 33% अंक हासिल करने होंगे।
  • एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए न्यूनतम कट-ऑफ 25% निर्धारित की गई है।

CSIR NET Result 2024: ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट


रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाना होगा।


वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए ‘CSIR UGC NET दिसंबर 2024 रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।


उसके बाद लॉगिन पेज पर अपनी एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि भरें।


सबमिट बटन पर क्लिक करें।


स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।

CSIR NET december 2024: इन तारीखों पर हुई थी परीक्षा


यह परीक्षा 28 फरवरी से 2 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्टों में CBT(Computer Based Test) मोड में आयोजित की गई, जिसमें कुल 2,38,451 उम्मीदवारों ने भाग लिया। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा और रिजल्ट से जुड़े अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाया जा सकता है।

Updated on:
7 Apr 2025, 11:59 AM IST
Published on:
Also Read
View All
PhD New Rule: बिना थीसिस लिखे भी मिलेगी Phd की डिग्री, इस IIT ने शुरू किया नया स्टार्टअप मॉडल; प्रोडक्ट बनाकर कमाने होंगे 10 लाख रुपये

राजस्थान में 211 प्राचार्यों के कार्यग्रहण नहीं करने पर शिक्षा विभाग सख्त, मांगी विस्तृत रिपोर्ट,जयपुर में सबसे अधिक 34 प्रकरण

RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे में स्टेशन मास्टर के पदों पर निकली भर्ती, पहली बार अजमेर बोर्ड कराएगा परीक्षा, जानिए सैलरी और नए नियम

स्कूलों में चलेगा ई-वेस्ट जागरूकता अभियान, क्विज से सीखेंगे बच्चे इलेक्ट्रॉनिक कचरे का सही प्रबंधन

UPESSC UP TGT Recruitment 2026: यूपी में सहायक अध्यापक के 17,000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू; जानिए पूरी डिटेल