27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar B.Ed Online Form 2025: बिहार बीएड परीक्षा के लिए आवेदन आज से, जान लें सभी तारीखें सहित अन्य जरुरी डिटेल्स

Bihar B.Ed: स्टेट नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने बताया कि यह परीक्षा राज्य स्तरीय होगी और इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। पिछले वर्ष राज्य के 14 विश्वविद्यालयों के 341 कॉलेजों में कुल 37,300 सीटों पर दाखिले हुए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 4 Apr 2025, 9:27 AM IST

CG D.El.Ed.-B.Ed Counseling: रिक्त डीएलएड–बीएड सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग आज से शुरू, यहां जानें पूरी detail...(photo-patrika)

CG D.El.Ed.-B.Ed Counseling: रिक्त डीएलएड–बीएड सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग आज से शुरू, यहां जानें पूरी detail...(photo-patrika)

Bihar B.Ed Form: शिक्षक बनने के इच्छुक युवाओं के लिए जरुरी अपडेट सामने आ गया है। बिहार में दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री कोर्स में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed 2025) आयोजित की जाएगी। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) को इस परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी लगातार छठी बार सौंपी गई है। इसी परीक्षा के आधार पर बिहार के बीएड कॉलेजों में एडमिशन दिया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in से आवेदन किया जा सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:-होमगार्ड भर्ती के बाद BSSC ने अब इन पदों पर निकाली भर्ती, जान लें योग्यता सहित अन्य जरुरी जानकारी

Bihar B.Ed Online Form 2025: जान लें जरुरी तारीख


ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 4 अप्रैल 2025
आवेदन की अंतिम तिथि (सामान्य शुल्क के साथ): 27 अप्रैल 2025
विलंब शुल्क के साथ आवेदन: 28 अप्रैल से 2 मई 2025
आवेदन सुधार की तिथि: 3 से 6 मई 2025
एडमिट कार्ड जारी: 18 मई 2025
परीक्षा तिथि (संभावित): 24 मई 2025
परिणाम घोषणा (संभावित): 10 जून 2025

यह खबर भी पढ़ें:-नई Railway LLP भर्ती के लिए विज्ञापन हुआ प्रकाशित, 9 हजार से ज्यादा पदों के लिए इस तारीख से आवेदन शुरू

Bihar B.Ed: इतने सीटों पर होगा दाखिला


स्टेट नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने बताया कि यह परीक्षा राज्य स्तरीय होगी और इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। पिछले वर्ष राज्य के 14 विश्वविद्यालयों के 341 कॉलेजों में कुल 37,300 सीटों पर दाखिले हुए थे। इस बार सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 2024 में 2,08,818 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इच्छुक अभ्यर्थी समय सीमा के भीतर आवेदन करें और प्रवेश परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।

Bihar B.Ed Admission Eligibility: ये होनी चाहिए योग्यता

शिक्षा स्तरन्यूनतम आवश्यक अंक
ग्रेजुएशनBA, B.Sc, B.Com में कम से कम 50% अंक
पोस्ट ग्रेजुएशनMA, M.Sc, M.Com में 50% अंक (अगर लागू हो)
इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजीB.Tech/B.E में 55% अंक

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 19 साल होनी चाहिए, लेकिन ऊपरी उम्र की कोई सीमा नहीं है। वहीं SC/ST/OBC वर्ग के लिए 5% अंकों की छूट मिल सकती है।

Bihar B.Ed Required Documents: जरुरी डाक्यूमेंट्स


जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
10वीं और 12वीं की मार्कशीट
स्नातक की डिग्री और मार्कशीट
आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
हस्ताक्षर
मोबाइल नंबर और ईमेल
दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

यह खबर भी पढ़ें:-NDA Admit Card 2025: एनडीए I के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग