1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

EMRS Result 2026 हुआ जारी, सीधे इस लिंक से चेक करें परिणाम

EMRS की टियर-1 परीक्षा दिसंबर 2025 में देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी। यह परीक्षा 13, 14 और 21 दिसंबर को आयोजित हुई थी।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 01, 2026

EMRS Result 2026

EMRS Result 2026

EMRS Result 2026: नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने EMRS टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। यह रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया, जिसके बाद से उम्मीदवार लगातार अपना परिणाम चेक कर रहे हैं। जिन अभ्यर्थियों ने स्टाफ सिलेक्शन एग्जाम (ESSE-2025) के तहत टियर-1 परीक्षा दी थी, वे अब ऑनलाइन जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। वेबसाइट पर उम्मीदवारों को उनके कुल अंक, पास या फेल की स्थिति और क्वालिफाइंग स्टेटस की पूरी जानकारी मिल रही है। इसके साथ ही सभी पदों के लिए कैटेगरी के अनुसार कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं।

EMRS Result: इन तारीखों पर आयोजित हुई थी परीक्षा


गौरतलब है कि EMRS की टियर-1 परीक्षा दिसंबर 2025 में देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी। यह परीक्षा 13, 14 और 21 दिसंबर को आयोजित हुई थी। इस भर्ती के जरिए कई अहम पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, जिनमें TGT, PGT, प्रिंसिपल, हॉस्टल वार्डन, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट और अकाउंटेंट जैसे पद शामिल हैं। रिजल्ट जारी होते ही NESTS ने इसका डायरेक्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया है।

EMRS Result 2026: ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट


अगर आप भी अपना EMRS रिजल्ट 2026 देखना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ आसान स्टेप्स अपनाने होंगे। सबसे पहले आपको NESTS या EMRS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां होमपेज पर रिजल्ट से जुड़ा लिंक मिलेगा। उस पर क्लिक करने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा, जिसे आप PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट की एक प्रिंट कॉपी अपने पास जरूर सुरक्षित रखें। आगे की चयन प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ सकती है।

EMRS Result 2026

Story Loader