शिक्षा

Rekha Gupta: देश के इन दो प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Delhi New CM: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पढ़ाई-लिखाई दो-दो यूनिवर्सिटी से हुई है। उन्होंने बीकॉम और एलएलबी की हुई है।

2 min read
Feb 19, 2025
Rekha Gupta Education

Rekha Gupta Education: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है और अब पार्टी ने मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा भी कर दी है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता(CM Rekha Gupta) को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। इस फैसले के साथ रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। उनका शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को रामलीला मैदान में आयोजित होगा।

Rekha Gupta Education: रेखा गुप्ता की शैक्षिक योग्यता


रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले में हुआ था, लेकिन उनका परिवार जब वह केवल 2 साल की थीं, दिल्ली शिफ्ट हो गया था। दिल्ली में ही उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने B.com की डिग्री हासिल की। इस दौरान वे ABVP से जुड़ीं। कॉलेज के दिनों में वे छात्रसंघ की सचिव भी रहीं। इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी,मेरठ से LLB की डिग्री हासिल की।

Rekha Gupta: राजनीतिक सफर


रेखा गुप्ता का राजनीतिक करियर कॉलेज के दिनों से ही सक्रिय था। उन्होंने ABVP से जुड़कर छात्र राजनीति में कदम रखा और छात्रसंघ चुनाव में भी भाग लिया। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को हराकर पहली बार विधायक के रूप में चुन ली गईं। इसके अलावा, रेखा गुप्ता ने तीन बार निगम पार्षद के रूप में कार्य किया और SDMC की मेयर भी रहीं।

Updated on:
19 Feb 2025 09:39 pm
Published on:
19 Feb 2025 09:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर