शिक्षा

बॉलीवुड के ‘हीमैन’ Dharmendra ने सिर्फ इस क्लास तक की है पढ़ाई, एक्टिंग के लिए राजी नहीं थे धर्मेंद्र के पिता

Dharmendra Latest News: धर्मेंद्र ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उनकी कई फिल्में सुपरहिट रही हैं। जिसमें शोले सबसे बड़ी फिल्म थी।

less than 1 minute read
Nov 11, 2025
Dharmendra

Dharmendra News: बॉलीवुड के 'हीमैन' कहे जाने वाले हरफनमौला एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) की तबियत बहुत खराब है। लंबे समय से धर्मेंद्र बीमार चल रहे है और उनका इलाज चल रहा है। अपने एक्टिंग से दुनिया को इंटरटेन करने वाले धर्मेंद्र के बारे में कितना जनाते हैं आप? क्या आप जानते हैं कि उन्होंने कहां से और कितनी पढ़ाई की है?

Dharmendra Education Qualification: कितने पढ़ें हैं धर्मेंद्र?


Dharmendra का असली नाम धरम सिंह देओल है। लेकिन लोग उन्हें धर्मेंद्र के नाम से ही जानते हैं। धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के फगवाड़ा जिला में हुआ था। यहीं से उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई-लिखाई की है। उन्होंने अपने पिता के स्कूल से पढ़ाई की है। आर्य हाई स्कूल एवं रामगढ़िया स्कूल से उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने फगवाड़ा स्थित रामगढ़िया कॉलेज में एडमिशन ले लिया। यहीं से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी।

Dharmendra Films: धर्मेंद्र की फिल्में और पिता की नाराजगी


धर्मेंद्र हिंदी फिल्मों में अपने हरफनमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनका पांच दशक का लंबा अभिनय का करियर रहा है। उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उनकी कई फिल्में सुपरहिट रही हैं। जिसमें शोले, नसीब, नया जमाना, यमला पगला दीवाना, अपने जैसी कई सुपरहिट फिल्म शामिल है। एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने बताया था कि उनके पिता एक्टर बनने के फैसले से खुश नहीं थे। उन्होंने बताया था कि उनके पिता को लगता था कि मैं असफल हो गया तो क्या होगा। धर्मेंद्र की मां ने हमेशा उनका साथ दिया।

Updated on:
11 Nov 2025 09:41 am
Published on:
11 Nov 2025 09:24 am
Also Read
View All

अगली खबर